नई दिल्ली : भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा नए साल 2019 के फरवरी में नई सब-4 मीटर एसयूवी एक्सयूवी 300 लॉन्च करने जा रही है। नाम के साथ-साथ इस गाड़ी के काफी पुर्जे महिंद्रा की एक्सयूवी500 में से लिए गए हैं। शानदार फीचर्स से लैस इस गाड़ी का मुकाबला मारुति सुजुकी की विटारा, फोर्ड एकोस्पोर्ट और हुंडई क्रेटा जैसी गाड़यों से होगा।
हालांकि कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है. लेकिन बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 9 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। कंपनी नई एक्सयूवी 300 गाड़ी डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन में तैयार की है। गौरतलब है कि इस एसयूवी में 7 एयरबैग्स, सनरूफ, एलईडी, प्रोजैक्टर हैडलैंप्स, 17 इंच अलॉय व्हील्स जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए है।
इसका इंजन बेहतरीन टॉर्क जनरेट करेगा और कंपनी का मानना है कि इस गाड़ी के डीजल वेरियंट के साथ 1.5-लीटर इंजन और पेट्रोल वेरिएंट के 1.2-लीटर जी80 टर्बोचार्ज्ड इंजन दे सकती है। इस इंजन के साथ गाड़ी में 6 स्पीड मैन्युअल गिरयबॉक्स दिया जाएगा। वहीं लॉन्च के दौरान इस कार का ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



