नए साल में मणिपुर के कर्मचारियों की वेतन में वृद्धि हुई है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने महंगाई भत्ते में 7%की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब महंगाई भत्ता 39% हो जाएगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 32% महंगाई भत्ता मिल रहा है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 1 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
सरकार का New Year Gift
नए साल 2025 की शुरुआत हो चुकि है। वहीं, नए साल से ठीक पहले मणिपुर सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, मणिपुर सरकार ने राज्यकर्मियों को न्यू ईयर गिफ्ट देते हुए महंगाई भत्ता को 7 फीसदी बढ़ाने (Manipur DA Hike) का फैसला किया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार (31 दिसंबर) को इस बात का ऐलान किया।
50 हजार रुपये का कर्ज बिना किसी गारंटी
सिंह ने उद्यमियों को समर्थन देने और स्टार्टअप उपक्रमों के लिए कई मौजूदा सरकारी पहलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री उद्यमिता सहायता योजना के अंतर्गत 426 आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों को बिना गारंटी के कर्ज प्रदान किया है। इस योजना के तहत, सरकार जातीय हिंसा के कारण विस्थापित लोगों को 50,000 रुपये का कर्ज बिना किसी गारंटी के दे रही है।
432 विस्थापित लोगों को रोजगार
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक करीब सात स्टार्टअप की पहचान की गई है और वे 432 विस्थापित लोगों को रोजगार देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 500 युवाओं को एयर इंडिया और इंडिगो में विमान चालक दल के सदस्य के रूप में शामिल होने के लिए दिल्ली में आवासीय कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App





