नई दिल्ली : भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं के बीच मैसेजिंग एप के जरिये लोगों से बातें करना सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन गतिविधि है। एक हालिया सर्वेक्षण में कहा गया है कि मोबाइल उपभोक्ता मैसेजिंग एप पर रोजना औसतन तीस मिनट से अधिक समय खर्च करते हैं। सार्वजनिक नीतियों पर परामर्श देने वाली संस्था चेस इंडिया के साथ मिलकर स्वयंसेवी संगठन कंज्यूमर एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर द्वारा किये गये सर्वेक्षण के अनुसार, ‘‘90 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता दोस्तों एवं परिजनों के संपर्क में रहने के लिए मैसेजिंग एप का नियमित इस्तेमाल करते हैं।”
‘अंडरस्टैंडिंग कंज्यूमर च्वाइस टुवार्ड्स मोबाइल अप्लिकेशन’ नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि मैसेजिंग सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन गतिविधि बनकर उभरा है। उपभोक्ता रोजाना औसतन तीस मिनट से अधिक समय इनपर खर्च कर रहे हैं। अन्य लोकप्रिय गतिविधियों में वीडियो स्ट्रीमिंग, म्युजिक स्ट्रीमिंग, सोशल नेटवर्किंग और इंटरनेट ब्राउजिंग शामिल है।
पेटीएम ने लॉन्च किया ‘इनबॉक्स’ मैसेजिंग फीचर’
रिपोर्ट में कहा गया कि उपभोक्ता एक ही तरह की गतिविधि के लिए विभिन्न एप का भी इस्तेमाल करते हैं। उसने कहा कि ब्राउजर श्रेणी में 50 प्रतिशत, ऑनलाइन खरीदारी में 42 प्रतिशत, मैसेजिंग में 48 प्रतिशत और कैब सेवाओं में 28 प्रतिशत उपभोक्ता एक से अधिक एप का इस्तेमाल करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



