माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलन का सोमवार को निधन हो गया। 70 के दशक में बिल गेट्स के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की नींव रखने वाले पॉल एलन कैंसर से जूझ रहे थे और वह 65 साल के थे। एलन की बहन जूडी ने एक बयान में कहा, ”मेरे भाई हर स्तर पर एक असाधारण शख़्स थे। ज्यादातर लोग उन्हें एक टेक्नोलॉजिस्ट और परोपकारी के रूप में जानते हैं, लेकिन हमारे लिये वे एक बेहतरीन भाई, चाचा और दोस्च थे। पॉल के परिवार और दोस्तों को उनका सानिध्य मिला। दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके आभारी हैं”।
गौरतलब है कि पॉल एलन ने दो सप्ताह पहले ही सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उन्हें दोबारा नॉन हॉजकिन्स लिम्फोमा (एक प्रकार का कैंसर) ने घेर लिया है। नौ साल पहले भी इसका इलाज कराया था, लेकिन बीमारी दोबारा लौट आई। पॉल एलन के निधन पर माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, ‘हमारी कंपनी, इंडस्ट्री और समुदाय के प्रति एलन का योगदान अतुलनीय है’। माइक्रोसॉफ्ट के मौजूदा सीईओ सत्या नडेला ने कहा, ‘माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक के रूप में उन्होंने जादुई उत्पाद, अनुभव और संस्थान बनाए, और ऐसा करने के दौरान उन्होंने दुनिया को बदल दिया।’


Download Android App
Download iOS App



