Mother Dairy New GST Rates: ‘दूध, पनीर ही नहीं आइसक्रीम के भी घटे दाम…’, GST स्लैब में सुधार से ग्राहकों को मिली बड़ी राहत

Summary :

Mother Dairy New GST Rates: सरकार द्वारा जीएसटी (GST) में किए गए सुधारों के बाद मदर डेयरी ने अपने ग्राहकों को राहत दी है। कंपनी ने दूध, पनीर, घी, मक्खन और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। यह फैसला 22 सितंबर से लागू होने वाले नए जीएसटी स्लैब से पहले लिया गया है। Mother Dairy New GST Rates: 1 लीटर दूध अब 2 रुपये सस्ता मदर डेयरी ने अपने टेट्रा पैक टोंड मिल्क की कीमत 77 रुपये से घटाकर 75 रुपये कर दी है। 450 एमएल पैक अब 33 की जगह 32 रुपये में मिलेगा।…

Mother Dairy New GST Rates: सरकार द्वारा जीएसटी (GST) में किए गए सुधारों के बाद मदर डेयरी ने अपने ग्राहकों को राहत दी है। कंपनी ने दूध, पनीर, घी, मक्खन और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। यह फैसला 22 सितंबर से लागू होने वाले नए जीएसटी स्लैब से पहले लिया गया है।

Mother Dairy New GST Rates: 1 लीटर दूध अब 2 रुपये सस्ता

मदर डेयरी ने अपने टेट्रा पैक टोंड मिल्क की कीमत 77 रुपये से घटाकर 75 रुपये कर दी है। 450 एमएल पैक अब 33 की जगह 32 रुपये में मिलेगा। फ्लेवर्ड मिल्कशेक का 180 एमएल पैक अब 30 रुपये के बजाय 28 रुपये में उपलब्ध होगा।

Mother Dairy New GST Rates
Mother Dairy New GST Rates

पनीर के दामों में भी कटौती

पनीर की कीमतें भी घटाई गई हैं। अब 200 ग्राम पनीर का पैक 95 रुपये की जगह 92 रुपये का मिलेगा, जबकि 400 ग्राम का पैक 180 की जगह 174 रुपये में मिलेगा। मलाई पनीर का 200 ग्राम पैक अब 100 की जगह 97 रुपये में मिलेगा।

Mother Dairy Products New Prices: घी और मक्खन की कीमतों में राहत

500 ग्राम मक्खन की कीमत अब 305 से घटाकर 285 रुपये कर दी गई है। 100 ग्राम मक्खन अब 62 के बजाय 58 रुपये का मिलेगा। 1 लीटर घी का कार्टन पैक 675 रुपये से घटकर 645 रुपये और 500 एमएल का पैक 345 से घटकर 330 रुपये का हो गया है। 1 लीटर टिन पैक की कीमत भी 750 से घटाकर 720 रुपये कर दी गई है।

Mother Dairy New GST Rates
Mother Dairy New GST Rates

आइसक्रीम अब और सस्ती

  • मदर डेयरी की आइसक्रीम की कीमतों में भी कमी की गई है।
  • 45 ग्राम आइसकैंडी, 50 एमएल वनीला कप और 30 एमएल चोकोबार अब 10 की जगह 9 रुपये में मिलेंगे।
  • 100 एमएल चोको वनीला कोन अब 30 की बजाय 25 रुपये और बटरस्कॉच कोन 35 की जगह 30 रुपये का हो गया है।
Mother Dairy New GST Rates
Mother Dairy New GST Rates

Mother Dairy Milk New Price: जैम, अचार और फ्रोजन उत्पादों पर भी कटौती

सिर्फ डेयरी नहीं, बल्कि अन्य उत्पादों के दाम भी कम किए गए हैं। फ्रोजन मटर का 1 किलो पैक अब 230 की जगह 215 रुपये और 400 ग्राम पैक 100 की जगह 95 रुपये में मिलेगा। आम व नींबू अचार (400 ग्राम) अब 130 की जगह 120 रुपये में उपलब्ध होगा। टमाटर प्यूरी (200 ग्राम) की कीमत 27 से घटाकर 25 रुपये, और नारियल पानी (200 एमएल) अब 55 की जगह 50 रुपये का मिलेगा। मिक्स्ड फ्रूट जैम (500 ग्राम) अब 180 की जगह 165 रुपये में मिलेगा।

GST 2.0: नए जीएसटी स्लैब से चीजें हुईं सस्ती

सरकार ने हाल ही में जीएसटी स्लैब में बड़े बदलाव किए हैं। पहले जहाँ 12% और 28% टैक्स स्लैब थे, अब उन्हें हटाकर सिर्फ 5% और 18% टैक्स स्लैब रखा गया है। इससे रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में कमी आई है। यूएचटी दूध और पनीर पर अब जीएसटी 0% हो गया है। वहीं घी, मक्खन, मिल्कशेक, चीज आदि को 12% से घटाकर 5% टैक्स स्लैब में रखा गया है। आइसक्रीम, फ्रोजन स्नैक्स, जैम, अचार, नारियल पानी, टमाटर प्यूरी को भी अब सिर्फ 5% टैक्स देना होगा।

यह भी पढ़ें: बाजार की बड़ी खबर: Sensex-Nifty में तेजी, Tesla-Tata के शेयर चमके, जानें बड़ी कंपनियों के शेयर प्राइस

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।