विस्तार की योजना तैयार करेगी नाल्को

Summary :

सार्वजनिक क्षेत्र की एल्युमीनियम कंपनी नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लि. (नाल्को) अपनी विस्तार योजना को नए सिरे से तैयार करने की योजना बना रही है।

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की एल्युमीनियम कंपनी नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लि. (नाल्को) अपनी विस्तार योजना को नए सिरे से तैयार करने की योजना बना रही है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्रीधर पात्रा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
उन्होंने हालांकि इस योजना की जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि इसे पहले निदेशक मंडल के समक्ष रखा जाना है। पात्रा ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित खनन सम्मेलन के मौके पर अलग से बातचीत में कहा, ‘‘हम अपनी विस्तार की योजना को नए सिरे से बना रहे हैं। 
आप कितनी भी दीर्घावधि की योजना बनाएं, 10-15 साल का अनुमान नहीं लगा सकते, क्योंकि सभी कारक एक ही प्रकार से समर्थन नहीं करते। पात्रा ने कहा कि हमें इसमें संशोधन करना होगा। 

Desk Team