झारखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद पहली बार दिल्ली में शनिवार को लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और शाम में उनका भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का कार्यक्रम है।
रघुवर दास के प्रवक्ता ने बताया कि दास ने आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके आवास और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भाजपा मुख्यालय में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि ये शिष्टाचार मुलाकात थी। वह शाम में भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



