देश के करोड़ों ईपीएफ (EPF) खाताधारकों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। लगभग एक हफ्ते तक टेक्नॉलजी अपग्रेडेशन के बाद EPFO ने अपना पोर्टल दोबारा शुरू कर दिया है। लेकिन, संगठन ने साफ किया है कि कुछ ऑनलाइन सेवाओं और Claim Processing में अभी कुछ दिनों तक देरी हो सकती है। इस दौरान यूजर्स को कुछ फीचर्स इस्तेमाल करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी अपडेट के साथ EPFO ने UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) से जुड़ी दो जरूरी सेवाओं को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। अब इन दोनों सुविधाओं का इस्तेमाल सिर्फ UMANG ऐप के जरिए किया जा सकेगा। आइए जाने नए अपडेट से जुड़ी सभी जानकारी आसान भाषा में।
UAN से जुड़ी कौन-सी सेवाएं बदली गईं?

EPFO ने अपनी वेबसाइट से दो सेवाएं बंद कर दी हैं।
- वेबसाइट से UAN एक्टिवेशन की सुविधा हटा दी गई है।
- नया UAN जनरेट करने का ऑप्शन भी अब पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है।
- अब इन दोनों कामों के लिए कर्मचारियों को UMANG ऐप का इस्तेमाल करना होगा।
- साथ ही, प्रक्रिया पूरी करने के लिए आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) जरूरी कर दिया गया है।
- EPFO ने हाल ही में अपने बड़े डेटाबेस और सॉफ्टवेयर सिस्टम को अपग्रेड किया है।
- इस बदलाव का के पीछे की वजह ऑनलाइन सेवाओं को पहले से अधिक फास्ट, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है।
- नए रूल के तहत पहचान की पुष्टि फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए होगी, जिससे फर्जीवाड़े कम होगा।
क्या है UMANG ऐप?

- UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) भारत सरकार का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
- इस ऐप के जरिए EPFO के अलावा कई सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही जगह उठाया जा सकता है।
- अब UAN एक्टिवेशन और नया UAN जनरेट करने जैसी सुविधाएं भी इसी ऐप के जरिए से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
- इससे पूरी प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित, आसान और डिजिटल हो गई है।
अपग्रेड के बाद क्या क्या हुए बदलाव?
नए अपडेट के बाद कई बदलाव लागू किए गए हैं।
- EPFO वेबसाइट से UAN एक्टिवेशन की सुविधा खत्म कर दी गई।
- वेबसाइट पर नया UAN बनाने का ऑप्शन भी हटा दिया गया।
- दोनों सेवाएं अब UMANG ऐप पर मिलेंगी।
- UAN एक्टिवेशन और नया UAN जारी करने के लिए आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।
- अगर किसी सदस्य को अपना UAN याद नहीं है, तो उसे दोबारा प्राप्त करने की प्रक्रिया भी पहले से आसान कर दी गई है।
अब UAN कैसे एक्टिव करें?

यदि आपका UAN अभी तक एक्टिव नहीं है, तो अब यह काम EPFO की वेबसाइट से नहीं होगा। इसके लिए आपको UMANG ऐप का उपयोग करना होगा।
- सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर EPFO Services सेक्शन में जाएं।
- Face Authentication के जरिए UAN Activation ऑप्शन चुनें।
- आधार से जुड़े फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- स्क्रीन पर दिए गए सभी Instructions को फॉलो करें।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका UAN एक्टिव हो जाएगा।
नया UAN कैसे जनरेट करें?
यदि किसी कर्मचारी को पहली बार UAN की जरूरत है, तो अब इसके लिए भी UMANG ऐप का ही इस्तेमाल करना होगा।
- UMANG ऐप ओपन करें।
- EPFO Services ऑप्शन चुनें।
- UAN Allotment and Activation पर क्लिक करें।
- Aadhar बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
- स्क्रीन पर दिए गए Instructions को फॉलो करें।
- सभी जानकारी Verified होने के बाद नया UAN जारी कर दिया जाएगा।
क्लेम प्रोसेस में लग सकता है समय

- EPFO ने यह भी बताया है कि पोर्टल दोबारा शुरू होने के बावजूद क्लेम से जुड़े कुछ मामलों में Normal situation आने में कुछ दिन लग सकते हैं।
- इसलिए अगर किसी सदस्य का क्लेम या अन्य ऑनलाइन Request तुरंत पूरा नहीं होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
- टेक्नॉलजी अपग्रेड के बाद सिस्टम को पूरी तरह नॉर्मल होने में थोड़ा समय लग सकता है।























