नई दिल्ली: गत सप्ताह एलएमई में मंदे के बावजूद शॉर्टेज के चलते निकिल 8/10 रुपए किलो उछल गयी। वहीं रुपए की तंगी होने एवं मुनाफावसूली बिकवाली से टिन इंगट 12 रुपए एवं कॉपर-पीतल दो रुपए नीचे आ गये। अन्य अलौह धातुओं में मिला-जुला रुख रहा। आलोच्य सप्ताह लंदन मैैटल एक्सचेंज में निकिल 10936 डॉलर से बढक़र 11196 डॉलर प्रति टन पर जा पहुंची, जिससे स्थानीय अलौैह धातु बाजार में भी 8 रुपए बढक़र रसियन प्लेट 760/770 रुपए प्रति किलो की ऊंचाई पर पहुंच गयी।
इंको के भाव भी उक्त अवधि के अंतराल 10 रुपए बढक़र 1180 रुपए हो गये। गौरतलब है कि इससे पहलेे निकिल में 20/25 रुपए की गिरावट आ गयी थी, लेकिन उसके बाद आयात पड़ता महंगा हो जाने सेे आयातक भाव घटाकर माल देेने से पीछे हट गये, जिससे बाजार फिर तेज हो गया है। इन भाव में रुपए की तंगी होने से ज्यादा बिक्री नहीं है।
इसलिए अगले सप्ताह फिर तेजी बैक मार सकती है। वहीं कॉपर एलएमई में 194 डॉलर प्रति टन के करीब तेज हो गया, लेकिन औद्योगिक क्षेत्रों में रुपए की भारी किल्लत होने से यहां बढऩे की बजाय दो रुपए घटकर आरमेचर 416 एवं पट 411 रुपए प्रति किलो के निम्न स्तर आ गये।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



