नई दिल्ली: गत सप्ताह कच्चेे माल की आपूर्ति 17 प्रतिशत के करीब घट गयी क्योंकि विदेशों में भाव ऊंचे हो जाने से आयात पड़ता महंगा हो गया है। दूसरी ओर मंदे भाव में काफी माल पहले पखवाड़े डिलीवरी में बिके होने के चलते माल की कमी बन गयी। फलत: सरिया 800/1000 रुपए एवं गॉर्डर, चैनल, एंगल 700/800 रुपए उछल गये। उक्त अवधि के अंतराल अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 200/250 डॉलर प्रति टन कच्चे माल के भाव बढ़ गये। दूसरी ओर घरेेलू कम्पनियों से भी आपूर्ति घट जाने से कम्पनियों में कच्चे माल की 17 प्रतिशत केे करीब कुल उपलब्धि घट गयी।
इसके प्रभाव से तैयार माल की लागत बढ़ जाने से अधिकतर कम्पनियां सरिया, एंगल, चैनल, गॉर्डर के भाव बढ़ाकर बोलने लगीं। सप्ताह के पूर्वाद्र्ध में अधिकतर कम्पनियों ने 200/300 रुपए घटाकर व्यापार किया, लेकिन सप्ताह के उत्तर्राद्र्ध में हाजिर माल की कमी हो जाने एवं बिके मालों की डिलीवरी के लिए उत्पादन लागत महंगी हो जाने से सरिये के भाव 900/1000 रुपए उछलकर कामधेनु सरिया 10-एमएम का 45600 रुपए एवं 12-एमएम का 45200 रुपए प्रति टन हो गया। इसी अनुपात के लिए सरिये में भी बढ़त लेकर 12-एमएम का भाव 41600 रुपए बोला गया। अम्बा शक्ति एफई-500डी एवं टीएमटी में भी उक्त अवधि के अंतराल 1000 रुपए की तेजी दर्ज की गयी। कैपिटल एंगल भी 800 रुपए बढक़र साईजानुसार 42100/43000 रुपए पर जा पहुंचा।
यहां एक सप्ताह पूर्व कुछ सरिये की कीमतें कोष्ठक में तथा वर्तमान की कोष्ठक के बाहर दर्शाई गई हैं ताकि अनुमान लगाया जा सके कि कीमतों का रुख किस प्रकार रहा (सभी कर अतिरिक्त) कामधेनु 8 एमएम (45400) 46100, 10 एमएम (44800) 45600, 12 एमएम (44500) 45200, 16 एमएम (44500) 45200, 20 एमएम (44500) 45200, 25 एमएम (44500) 45200, कामधेनु एसएस-10000 (दो का दम) (प्रति पीस) (8 एमएम) 252, (10) 385, (12) 546, (16) 972, (20) 1519, अम्बा शक्ति (एफई-500 डी) 8 एमएम (44900) 45900, 10 एमएम (44500) 45500, 12-16 एमएम (43500) 44500, 20 एमएम (43300) 44500, केवीएस 8 एमएम (41700) 42400, 10 एमएम (41100) 41900, 12-16 एमएम (40900) 41600, 20 एमएम (40900) 41600, टीएमटी अम्बा शक्ति 8 एमएम (42900) 43900, 10 एमएम (42500) 43500, 12-16 एमएम (41500) 42500, 20-25 एमएम (41500) 42500 एवं कैपिटल एंगल (50&5)(50&6) 42100, (40&5)(40&6) 42400, (35&5)(65&6) 42600, (32&3)(25&3) 43000 रुपए, प्रति टन रहे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



