सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ छापेमारी में बॉलीवुड और टीवी एक्‍ट्रेस होटल से गिरफ्तार

Summary :

NULL

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शनिवार रात पंजागुट्टा और बंजारा हिल्स के दो होटलों में छापेमारी की और कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने वाले मोनीष के और वेंकटेश को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार लोगों में एक तेलुगु फिल्म में काम कर चुकी एक्ट्रेस है वहीं दूसरी बंगाली टीवी शो में काम कर चुकी है। पुलिस ने इन एक्ट्रेसेज की पहचान जाहिर नहीं की है। इसके अलावा दो दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है जो ऑनलाइन इस रैकेट को चलाते हैं और ग्राहकों के लिए होटलों में कमरे बुक करते हैं।

मौके से कई मोबाइल फोन और 55 हजार रुपए कैश जब्त किए गए हैं। पंजगुट्टा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एस. रविंदर ने कहा कि पुलिस ने देह व्यापार रैकेट की खबर पर ताज डेक्कन होटल के कमरों में छापा मारा था। और छापामारी के दौरान हैदराबाद पुलिस ने इन चारों लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों पर अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम (पीआईटीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team