जहां झुग्गी, वहीं मकान: सीएम

Summary :

NULL

नई दिल्ली: झुग्गियों में रह रहे लोगों को जल्द पक्के मकान की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। दिल्ली सरकार जहां झुग्गी वहीं मकान को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य कर रही है। यह कहना है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। रविवार को कीर्ति नगर के कमला नेहरू कैंप स्थित जेजे बस्ती में 120 नए सामुदायिक शौचालय सीटों का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही झुग्गी वालों के लिए मकान बनना शुरू हो जाएगा।

इसके लिए अगले माह तक टेंडर प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। हमारा प्रयास है कि जहां झुग्गी हंै उसके 4-5 किमी के भीतर ही मकान बना कर दिए जाए। उन्होंने कहा कि जब मैं झुग्गी-बस्तियों में काम करता था, तब मैंने ये महसूस किया था की सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को होती है, आज शौचालयों के उद्घाटन के बाद सबसे ज्यादा सहूलियत अगर किसी को होगी तो वो महिलाओं को होगी। इन शौचालयों का इस्तेमाल करने पर पहले एक से दो रुपये का शुल्क लगता था, 1 जनवरी से यह मुफ्त कर दिया जाएगा।

साथ ही यह सभी शौचालय 24 घंटे खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर इन शौचालयों में साफ-सफाई नहीं होती है तो आप लोगों को भी चुप नहीं बैठना है, आप लोगों को अपने विधायक को इसकी जानकारी देनी है, अगर कोई ठेकेदार ढंग से सफाई नहीं करेगा तो हम उसका ठेका तुरंत रद्द कर देंगे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team