तालकटोरा रोड पर बनेगा ओवर ब्रिजः केजरीवाल

Summary :

NULL

नई दिल्ली: नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के तालकटोरा रोड पर जल्द ही ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। यह दावा है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। रविवार को साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली विधानसभा के कालीबाड़ी में पहुंचे अरविंद ने कहा कि जब तक ओवर ब्रिज नहीं बनता तब-तक यहां पर रेड लाइट की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा के लिए कैमरे लगवाए जाएंगे।

साथ ही जो कैमरे अभी नहीं चल रहे हैं उनके लिए सरकार ही खर्च वहन करेगी। इसके अलावा टूटी सड़कों को ठीक करवाया जाएगा। जे ब्लॉक में गार्ड की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री तीन मूर्ति पुलिस कंपाउड पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों की समस्या सुनी। साथ ही उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री पटौदी हाउस, रक्षा भवन में क्षेत्र पहुंचे। यहां लोगों की समस्या सुनी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team