देश भर में पेट्रोल के दाम गुरुवार को लगातार 38वें दिन और डीजल की कीमत लगातार छठे दिन स्थिर रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।
Share Market : सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी में भी 80 अंकों की बढ़त
कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी इसकी कीमत क्रमश: 82.05 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही। डीजल की कीमत भी दिल्ली में 73.56 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। कोलकाता में इसका मूल्य 77.06 रुपये पर, चेन्नई में 78.86 रुपये पर और मुंबई में 80.11 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहा।


Download Android App
Download iOS App



