कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर सच नहीं बोल रहे हैं और उन्हें इस संबंध में झूठ बोलने की वजह देश की जनता को बतानी चाहिए। गांधी ने पीएम मोदी से कहा कि वह गलत सूचना देश को दे रहे है, जबकि खबरों में कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय की मई माह की रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि चीन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की है।
Why is the PM lying?https://t.co/sEAcOTsZsY
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 6, 2020
मंत्रालय की रिपोर्ट में इस संबंध में विस्तृत विवरण दिया गया है।कांग्रेस नेता ने इस रिपोर्ट में दिए गए विवरण को लेकर एक समाचार पत्र में छपी खबर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया ‘प्रधानमंत्री झूठ क्यों बोल रहे हैं।’


Download Android App
Download iOS App



