नई दिल्ली : नोकिया सबसे ज्यादा रियर कैमरे के साथ ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बन सकती है। दरअसल, नोकिया स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के नए फोन Nokia 9 को आईटी होम फोरम पर शेयर किया गया है। तस्वीर में देखा गया है कि नोकिया 9 के रियर में पांच कैमरों का सेटअप दिया गया है।
इससे पहले तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ हुवाई पी20 प्रो सबसे ज्यादा रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। आईटी होम द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर नोकिया के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की पहली बिल्कुल साफ तस्वीर है। इसके रियर में सात कटआउट दिए गए हैं। इनमें पांच कटआउट कैमरे के लिए हैं। तीन कैमरे ऊपर से नीचे की ओर और दो कैमरे इन तीनों के अगल-बगल हैं। एक कटआउट एलईडी फ्लैश के लिए दिया गया है, जबकि एक अन्य कटआउट के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है कि इसमें क्या सुविधा दी गई है।
मार्केट में आ रहा है 5G स्मार्टफोन, जानिए क्या है इस फ़ोन की खासियत
नोकिया 9 के इस साल के मध्य तक लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन कैमरा सेटअप की वजह से इसकी लॉन्चिंग में देरी हुई। अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक या फिर 2019 की शुरुआत में नोकिया का यह नया स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर कंपनी ने कोई पुष्टि नहीं की है।


Download Android App
Download iOS App



