नई दिल्ली : बाजार का नियम सबके लिए अलग-अलग है। यह बाजार का ही नियम है कि भले हम खुद भूखे मारें लेकिन दान देने से नहीं चूकते। क्योंकि हमें बड़ा होने का गुमान भी बनाये रखने है। पेट्रोल की कीमत में अभी यही सब देखा जा रहा है। भारत 15 देशों को 34 रुपए लीटर पेट्रोल व 29 देशों को 37 रुपए लीटर डीजल बेच रहा है, जबकि देश में मोदी सरकार द्वारा यही डीजल व पेट्रोल दोगुने से भी अधिक दामों में बेचा जा रहा है। हमारे यहां 80 रुपए से भी ज्यादा दामों पर पेट्रोल मिल रहे हैं।
यह खुलासा आरटीआई के माध्यम से मिली एक रिपोर्ट में हुआ है। पंजाब के आरटीआई कार्यकर्ता पंजाब रोहित सभरवाल ने कहा कि देश में दिन-प्रतिदिन तेल के बढ़ते दामों से जनता में हाहाकार मचा हुआ है, जिसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। इस संबंध में जब रोहित सभरवाल ने आरटीआई के अंतर्गत मिनिस्ट्री ऑफ पैट्रोलिंग एंड नैचुरल गैस व तेल रिफाइनरी कंपनी से जानकारी मांगी, तो जो जानकारी उन्हें ढाई माह बाद मैंगलोर कार्यालय से वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों द्वारा उपलब्ध करवाई गई, उसे पढ़कर वह खुद भी हैरान रह गए। भारत में न तो पेट्रोल-डीजल पैदा करने वाले कुएं हैं और न ही ऐसे साधन हैं, जिनसे भारत इन्हें तैयार कर सके।
पेट्रोल पंप पर मुफ्त मिलेंगी ये सभी सुविधाएँ, जान लीजिये वरना पछताना पड़ेगा !
इसके बावजूद भारत 15 देशों को पेट्रोल मात्र 34 रुपए लीटर व 29 देशों को डीजल मात्र 37 रुपए के हिसाब से बेच रहा है, जबकि भारत अपने खुद के देशवासियों को यही पेट्रोल-डीजल दोगुने से भी अधिक दाम पर उपलब्ध करवाता है। सरकारी अधिकारियों द्वारा आरटीआई में उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक भारत द्वारा सस्ता डीजल-पेट्रोल अमेरिका, इंग्लैंड, ईराक, इजराइल, जोरडन, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, सिंगापुर, साउथ अफ्रीका, मॉरीशस, मलेशिया, यू.ए.ई. सहित अन्य कई देशों में बेचा जाता है।


Download Android App
Download iOS App



