अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ और वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितता के बीच कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नथिंग भारत से अपने निर्यात को बढ़ाने की योजना बना रही है। इसकी जानकारी खुद सीईओ कार्ल पेई ने एक लाइव सेशन में दी।
देश से निर्यात बढ़ाने को लेकर कंपनी के सीईओ कार्ल पेई की ओर से खुद जानकारी दी गई है। कार्ल पेई की ओर से आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी गई है।
एक्स पर ‘आस्क मी एनीथिंग सेशन’ (एएमए) में पेई ने टेक्नोलॉजी सेक्टर पर मौजूदा ट्रंप टैरिफ के प्रभाव को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। पेई से एक एक्स हैंडल यूजर ने सवाल किया कि क्या टेक इंडस्ट्री विशेषकर ‘नथिंग’ पर टैरिफ का कोई बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। इस सवाल के जवाब में पेई ने कहा, "कौन जानता है कब क्या हो जाए। आए दिन नए बदलाव हो रहे हैं।"
धूम्रपान से पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर गंभीर असर: विशेषज्ञ
वहीं, जब पेई से पूछा गया कि इस तरह के प्रभाव से निपटने के लिए उनकी योजना क्या रहेगी तो पेई ने कहा, "हम भारत से निर्यात बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।"
काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, कंपनी के फोन 2ए सीरीज और इसके सब-ब्रांड सीएमएफ बाय नथिंग के डिवाइस की मजबूत मांग ने कंपनी को 2024 में देश में सालाना आधार पर 577 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करने में मदद की है। ब्रांड ने हाल ही में अपने अब तक के कुल राजस्व में 1 बिलियन डॉलर को पार कर लिया है।
कंपनी ग्राहकों के लिए अपने सब-ब्रांड सीएमएफ की ओर से ‘सीएमएफ फोन 2 प्रो’ को 28 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि इस अपकमिंग फोन को लाइट, डेप्थ और डिटेल्स के लिए बनाया गया है। फोन को एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट के जरिए पेश किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीएमएफ का यह अपकमिंग फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 प्रो चिपसेट के साथ लाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



