कैब सर्विस प्रवाइडर कंपनी ओला ने सोमवार को अपनी ‘ऑटो-कनेक्ट वाई फाई’ सेवा का विस्तार ओला ऑटोरिक्शा सर्विस तक करने की घोषणा की है। ये ओला ऑटोरिक्शा सुविधा देश के 73 शहरों में संचालित होती है। ओला ग्राहकों के लिए यात्रा प्रारंभ होते ही वाई फाई सर्विस शुरू हो जाएगी। यूजर्स को पहली बार वाई फाई सर्विस का लुत्फ उठाने के लिए अपने फोन से एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ओला के वरिष्ठ निदेशक व कैटिगरी हेड सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने बयान में कहा, ‘ऑटो कनेक्ट वाई फाई’ के जरिए हम थ्री वीलर वीइकल को मॉर्डन अंदाज दे रहे हैं और अपने ग्राहकों को जुड़ाव का अनुभव पाने में सक्षम कर रहे हैं।’ कंपनी ने हाल ही में दावा किया था कि ओला प्राइम के ग्राहकों द्वारा महीने में 200टीबी से अधिक डाटा का इस्तेमाल किया गया। एक ओला ग्राहक औसतन 20एमबी डाटा का इस्तेमाल करता है। साल 2014 में लॉन्च हुए ओला से 1,20,000 से ज्यादा ऑटोरिक्शा जुड़े हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



