PF New Rule : केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में बड़े बदलाव कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार EPFO 3.0 के मसौदे के अनुसार कर्मियों को अब एटीएम से सीधे पीएफ फंड निकालने की सुविधा मिल सकती है। अगले साल जून से यह सुविधा शुरू हो सकती है। हालांकि, इसके जरिए तय रकम ही निकाली जा सकेगी। इससे यह होगा कि कर्मी इमरजेंसी के लिए पैसे तो निकाल सकेगा, लेकिन रिटायरमेंट बाद पर्याप्त राशि अकाउंट में सुनिश्चित रहेगी।
12% के कॉन्ट्रिब्यूशन को बढ़ाने पर भी विचार
वहीं, ईपीएफ में कर्मचारी द्वारा मौजूदा 12% के कॉन्ट्रिब्यूशन को भी बढ़ाने पर विचार चल रहा। अभी कर्मचारी अपने मूल वेतन, महंगाई भत्ते, रिटेनिंग भत्ते का 12% योगदान करता है। इसमें 8.33% वेतन पेंशन फंड और 3.67% ईपीएफ में जाता है।
डेबिट कार्ड जैसा ही होगी ईपीएफओ कार्ड
सूत्रों की मानें तो डेबिट कार्ड के जैसा ही ईपीएफओ कार्ड होगा। इस कार्ड का इस्तेमाल एटीएम पर बैंक डेबिट की तरह किया जा सकेगा। इसे ईपीएफओ विड्रॉल कार्ड कहा जाएगा।
ईपीएफओ 1.0 और 2.0 में क्या थे?
ईपीएफओ 1.0 : खातों का रख-रखाव मैनुअली होता था। आवेदन और निकासी कागजी तौर पर होती थी।
ईपीएफओ 2.0 : ईपीएफओ का ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया। कर्मचारी को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) मिला।


Download Android App
Download iOS App



