Om Power Transmission IPO: निवेशकों के लिए आज ओम पावर ट्रांसमिशन के ₹150 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन खोल दिया है इसके तहत नए शेयर जारी किए जाएंगे लेकिन पहले दिन ही निवेशकों का रूची कम देखी गई है जिससे GMP भी घटकर 4 पर आ गया है और सब्सक्रिप्शन सिर्फ 0.19 गुना रह गया है। बता दें कि यह कंपनी ट्रांसमिशन लाइनों, सबस्टेशनों, भूमिगत केबलिंग परियोजनाओं के साथ रखरखाव की सेवा देती है। जानते है कि यह IPO निवेशकों के लिए निवेश करने का खास मौका है या नहीं..
Om Power Transmission IPO: निवेश करने से पहले जानें 5 जरूरी Points

- कंपनी के इस IPO के तहत ₹133 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही 10 रुपये की वैल्यू वाले 10 लाख शेयरों को ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत सेल किया जाएगा।
- IPO को लेकर निवेशकों की रूची कम दिखाई दे रही है जिससे GMP में गिरावट दर्ज की गई और घटकर ₹4 रह गया है, बता दें कि इससे पहले यह ₹7 था। इस आधार पर जोड़ा जाए तो लगभग 2.29% का रिटर्न मिलने की संभावना है।
- IPO की आज शुरूआत के दिन ही सब्सक्रिप्शन सिर्फ 0.19 गुना रहा, NII में 0.02 गुना सब्सक्रिप्शन रहा और रिटेल कैटेगरी में 0.14 गुना रहा है जिससे दिखता है कि निवेशकों का उत्साह काफी कम है।
- निवेशकों के लिए यह लंबे समय तक निवेश करने के लिए खास मौका हो सकता है लेकिन शॉर्ट टर्म में निवेश करने के लिए मुनाफा मिलने की कम संभावना नजर आ रही है।
- आईपीओ लॉन्च से पहले 8 अप्रैल, 2026 को एंकर निवेशकों को आवंटन के तहत ₹4,501.47 लाख का निवेश सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है।
- कंपनी ने 4 प्रमुख निवेशकों को ₹175.00 प्रति इक्विटी शेयर पर 25,72,270 इक्विटी शेयर दिए है, जिनकी कुल राशि ₹4,501.47 लाख है।
Om Power Transmission IPO Closing Date: 13 अप्रैल को बंद होगा IPO
इस प्रस्ताव से प्राप्त धनराशि का उपयोग कंपनी की पूंजीगत खर्चों, आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा, जिसमें मशीनरी और उपकरण की खरीद, कुछ बकाया लोन का भुगतान दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी की आवश्यकता को पूरा करना और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए शामिल है। IPO आज 9 अप्रैल, 2026 को खुल गया है और सोमवार, 13 अप्रैल, 2026 को बंद होगा।
ALSO READ: सीजफायर के बाद भी हमले जारी, दहला शेयर बाजार, Sensex में 760 अंक की गिरावट, Nifty भी टूटा


Download Android App
Download iOS App




