व्हाट्सएप (WhatsApp) ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में किसी दोस्त या रिश्तेदार को भेजे गए मैसेज को डिलीट करने का फीचर शुरू किया है। इससे पहले कंपनी ने वीडियो चैट की भी सुविधा दी थी। लेकिन अब यूजर्स पेटीएम पर भी व्हॉट्सऐप का मजा ले सकेंगे। पेटीएम ने मैसेजिंग फीचर लॉन्च किया है। यूजर्स मैसेजिंग ऐप के ग्रुप बनाने, चैट करने, लोकेशन भेजने, फोटो, ऑडियो-वीडियो भेजने या पैसे भेज अथवा मंगा सकते हैं। पेटीएम ने अपने इस नए फीचर्स को ‘इनबॉक्स’ नाम दिया है।
कंपनी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि यह मैसेजिंग प्लेटफार्म पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड है, जिसमें प्रयोक्ता निजी बातचीत करने के साथ ही ग्रुप चैट्स बना सकते हैं। बिल्ट इन कैमरा से खास पलों को कैप्चर कर साझा कर सकते हैं। इसमें ‘डिलीट फॉर ऑल’ का इस्तेमाल करके भेजे गए संदेश को खत्म करने की भी सुविधा देगा।
फिलहाल पेटीएम ‘इनबॉक्स’ एंड्रायड पर उपलब्ध है और इसे आईओएस पर जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अबॉट ने कहा कि हमें यह अहसास हो गया है कि भुगतान करने के लिए, हमारे प्रयोक्ता और व्यापारी एक-दूसरे से बातचीत भी करना चाहते हैं। सोशल मैसेजिंग, व्यापार व भुगतान को समेकित रूप से एक-दूसरे से मिलाने की जरूरत है।
पेटीएम अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी अपने 27 लाख यूजर्स और 50 लाख मर्चेंट को यह सुविधा शुक्रवार से उपलब्ध कराने जा रही है। जिसे कॉरपोरेट जगत के लोग सीधे तौर पर व्हाट्सएप के लिए कड़ी चुनौती मान रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




