Pearl Kapoor : कौन है ये 27 साल का युवा जो 3 महीने में बन गया अरबपति

Pearl Kapoor : कौन है ये 27 साल का युवा जो 3 महीने में बन गया अरबपति

Pearl Kapoor

Pearl Kapoor : भारतीय कंपनी Zyber 365 के संस्थापक और युवा बिजनेसमैन पर्ल कपूर (Pearl Kapoor) ने अपनी कंपनी की बदौलत सिर्फ तीन महीने में ही भारत के युवा अरबपति बन गए है। बता दें कि पर्ल कपूर को देश का सबसे युवा अरबपति बताया जा रहा है। जिन्होंने 27 साल के उम्र में अरबों डॉलर की कंपनी खड़ी कर दी है। उनकी कंपनी ब्‍लॉकचेन टेक्‍नोलॉजी और साइबर सिक्‍योर AI इकोसिस्टम के क्षेत्र में काम करती है।

Highlights

  • भारत के सबसे युवा बिजनेसमैन है Pearl Kapoor
  • 27 साल के उम्र में अरबपति है Pearl Kapoor
  • Zyber 365 के संस्थापक है Pearl Kapoor

इस कंपनी ने की बड़ी फंडिंग

Pearl Kapoor
Pearl Kapoor

एसआरएएम और एमआरएएम ग्रुप (Sram & Mram Group) ने कंपनी (Business) के बढ़ते ग्रोथ को देखते हुए सीरीज A फंडिंग में 10 करोड़ डॉलर का निवेश किया, जिसने जायबर 365 (Zyber 365) के वैल्‍यूवेशन को और बढ़ा दिया। बता दें कि जायबर 365 एक ईवीएम स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट प्लेटफॉर्म है, जो सेफ्टी, एनर्जी और स्थिरता पर फोकस रहता है। इस कंपनी का हेड ऑफिस यूनाइटेड किंगडम में है और भारत में यह गुजरात के अहमदाबाद से चल रहा है।

ये है अरबपति बनने की कहानी

Pearl Kapoor
Pearl Kapoor

पर्ल कपूर (Pearl Kapoor) हमेसा से ही अपना बिजनेस शुरू करना चाहते थे। एआई के बढ़ते क्रेज को देखते हुए पर्ल ने 2023 में जायबर 365 की स्थापना की। उससे पहले पर्ल ने एएमपीएम स्टोर में एक वित्तीय सलाहकार और एंटीयर सॉल्यूशंस में एक बिजनेस एडवाइजर के रूप में काम कर चुके थे। बता दें कि पर्ल कपूर ने लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली और इन्‍वेस्‍टमेंट बैंकिंग में MSc किया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने इस कंपनी के शुरू करने से पहले फरवरी 2022 में ”बिलियन पे टेक्नोलॉजीज” नामक कंपनी की भी शुरुआत की थी।

आखिर तीन महीने में कैसे अरबपति बने Pearl Kapoor?

Pearl Kapoor
Pearl Kapoor

पर्ल कपूर (Pearl Kapoor) ने अपनी कंपनी को तेजी से आगे बढ़ाते हुए सिर्फ 3 महीने में 1.2 बिलियन डॉलर (करीब 9,840 करोड़ रुपये) के वैल्‍यूएशन हासिल की है। दावा यह भी है कि इस कंपनी ने भारत और एशिया में सबसे तेजी से बढ़ते यूनिकॉर्न के रूप में उभरा है। वर्तमान में कपूर की कुल संपत्ति 1.1 अरब डॉलर यानी लगभग 9,129 करोड़ रुपये है और कंपनी में उनकी 90 प्रतिशत की बहुमत हिस्सेदारी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।