पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे दिन रविवार को जारी रहा। तेल विनणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली में नौ पैसे जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली में आठ पैसे, कोलकाता में पांच पैसे, चेन्नई में छह पैसे जबकि चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर घट गया है।
NRC में नागरिकता साबित करना मुश्किल, महाराष्ट्र में नहीं होगा लागू : उद्धव ठाकरे
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम रविवार को घटकर क्रमश: 73.10 रुपये, 75.77 रुपये, 78.75 रुपये और 75.95 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 66.14 रुपये, 68.54 रुपये, 69.36 रुपये और 69.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



