लगातार दसवें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी, बढ़ेगी महंगाई !

Summary :

NULL

पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमत में आग लगी है। आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में  बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पेट्रोल 16 पैसे और डीज़ल 19 पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की क़ीमत 79.31 रुपये है, जबकि एक लीटर डीज़ल 71.34 रुपये का मिल रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 86.72 रुपये का मिल रहा है।

ये लगातार दसवां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें हैं। महंगाई से जूझ रहे आम आदमी के लिए तेल की कीमतें जेब पर और भी बोझ बढ़ा सकती हैं। मंगलवार को राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे और डीजल के दाम में 19 पैसे की बढ़त हुई। दिल्ली में अब पेट्रोल 79.31 प्रति लीटर, डीजल 71.34 प्रति लीटर है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली

पेट्रोल – 79.31

डीजल – 71.34

मुंबई

पेट्रोल – 86.72

डीजल – 75.74

चेन्नई

पेट्रोल – 82.41

डीजल – 75.39

कोलकाता

पेट्रोल – 82.22

डीजल – 74.19

बढ़ेगी महंगाई !

पिछले दस दिनों में जिस तरह तेल के दामों में आग लगी है, साफ है कि उसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इतना ही नहीं तेलों के दाम अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच रहे हैं, ऐसे में राजधानी के आसपास ट्रांसपोर्ट के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

अगर ट्रांसपोर्ट के दाम में बढ़ोतरी हो रही है, तो इसका असर सब्जी, दाल के दामों पर भी पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलस‍िला जारी है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार आ रही इस बढ़ोतरी की वजह से तेल की कीमतों में बढ़त जारी है।

केंद्र-राज्य पेट्रोल और डीजल को जीएसटी लाएं : चिदंबरम

पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि केंद्र और राज्यों को एक साथ मिलकर पेट्रोल और डीजल को जल्द वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने का काम करना चाहि। पूर्व वित्तमंत्री का बयान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोज ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनने के बाद आया है।

Desk Team