Petrol Diesel Price 10 June 2026: दिल्ली, मुंबई, नोएडा समेत कई शहरों में पेट्रोल डीजल के बदले दाम? जाने आज का भाव

Summary :

Petrol Diesel Price 10 June 2026: जून महीने के पहले दिन ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ोतरी हुई। हर सुबह सूरज की पहली किरण के साथ पेट्रोल और डीजल के नए दाम भी अपडेट हो जाते हैं। इनकी कीमतों का सीधा असर आम लोगों के खर्च पर पड़ता है। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) प्रतिदिन सुबह 6 बजे ताजा दरें जारी करती हैं। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर तय की जाती हैं, जिसका असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी…

Petrol Diesel Price 10 June 2026: जून महीने के पहले दिन ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ोतरी हुई। हर सुबह सूरज की पहली किरण के साथ पेट्रोल और डीजल के नए दाम भी अपडेट हो जाते हैं। इनकी कीमतों का सीधा असर आम लोगों के खर्च पर पड़ता है। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) प्रतिदिन सुबह 6 बजे ताजा दरें जारी करती हैं।

ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर तय की जाती हैं, जिसका असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी दिखाई देता है। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण इसकी कीमत लगातार ऊपर-नीचे हो रही है और लोगों की ज़िंदगी पर इसका काफ़ी असर पड़ रहा है। चलिए जानते हैं आज, 10 जून को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और CNG के ताजा रेट।

Petrol Diesel Price Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price
शहर Petrol Rate Today Diesel Rate Today
नई दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
कोलकाता ₹113.47 ₹99.82
मुंबई ₹111.21 ₹97.83
चेन्नई ₹107.88 ₹99.65
गुडगाँव ₹102.69 ₹95.38
नोएडा ₹102.12 ₹95.56
बैंगलोर ₹110.61 ₹98.54
भुवनेश्वर ₹109.05 ₹100.76
चंडीगढ़ ₹101.54 ₹89.47
हैदराबाद ₹115.72 ₹103.82
जयपुर ₹113.35 ₹98.39
लखनऊ ₹101.88 ₹95.36
पटना ₹113.54 ₹95.36

CNG Price Today

Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price
शहर / City CNG Rate Today
दिल्ली (New Delhi) ₹83.09
मुंबई (Mumbai) ₹86.00
मथुरा (Mathura) ₹97.00
बेंगलुरु (Bangalore) ₹95.00
मेरठ (Meerut) ₹91.58
हैदराबाद (Hyderabad) ₹97.00
चेन्नई (Chennai) ₹96.00
रेवाड़ी (Rewari) ₹87.70

Petrol Diesel Rate Hike Reason: ये हैं मुख्य कारण

1. Crude Oil Price Hike: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से ईंधन महंगा होता है।  मिडिल ईस्ट जंग का असर भी इसका मुख्य कारण है।

2. करों में वृद्धि: पेट्रोल और डीजल पर टैक्स और ड्यूटी बढ़ने से कीमत बढ़ जाती है।

3. रुपये का टूटना: डॉलर के मुकाबले रुपये कमजोर होने से ईंधन आयात महंगा होता है। वर्तमान में 1 अमेरिकी डॉलर (USD) की कीमत लगभग ₹94.50 से ₹96.50 भारतीय रुपये (INR) के बीच चल रही है।12qq1qqq

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।