Petrol Diesel Price 17 June 2026: घर से निकलने से पहले देखें पेट्रोल डीजल की कीमतों में कितना हुआ बदलाव

Summary :

Petrol Diesel Price 17 June 2026: पेट्रोल और डीजल के नए दाम हर सुबह अपडेट हो जाते हैं। इनकी कीमतों का सीधा असर आम लोगों के खर्च पर पड़ता है। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) प्रतिदिन सुबह 6 बजे ताजा दरें जारी करती हैं। अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ा टैक्स बढ़ा दिया है। बता दें कि अब डीजल पर SAED 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है वहीं ATF अब 13.5 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमत लगातार…

Petrol Diesel Price 17 June 2026: पेट्रोल और डीजल के नए दाम हर सुबह अपडेट हो जाते हैं। इनकी कीमतों का सीधा असर आम लोगों के खर्च पर पड़ता है। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) प्रतिदिन सुबह 6 बजे ताजा दरें जारी करती हैं। अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ा टैक्स बढ़ा दिया है। बता दें कि अब डीजल पर SAED 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है वहीं ATF अब 13.5 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमत लगातार ऊपर-नीचे हो रही है और लोगों की ज़िंदगी पर इसका काफ़ी असर पड़ रहा है। आइए जानते हैं आज, 17 जून 2026 को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और CNG के ताजा रेट।

Petrol Diesel Price Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Petrol Diesel Price 17 June 2026
Petrol Diesel Price 17 June 2026
शहर पेट्रोल (₹) डीज़ल (₹)
नई दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
कोलकाता ₹113.47 ₹99.82
मुंबई ₹111.18 ₹97.83
चेन्नई ₹107.87 ₹99.66
गुडगाँव ₹102.80 ₹95.47
नोएडा ₹102.12 ₹95.56
बैंगलोर ₹110.89 ₹98.80
भुवनेश्वर ₹108.89 ₹100.60
चंडीगढ़ ₹101.54 ₹89.47
हैदराबाद ₹115.69 ₹103.82
जयपुर ₹113.15 ₹98.22
लखनऊ ₹101.86 ₹95.36
पटना ₹114.24 ₹100.20

CNG Price Today: आज कितना हुआ बदलाव?

Petrol Diesel Price 17 June 2026
Petrol Diesel Price 17 June 2026
शहर CNG Rate
नई दिल्ली ₹83.09
मुंबई ₹86.00
चेन्नई ₹97.00
बैंगलोर ₹97.00
हैदराबाद ₹97.00
भरतपुर ₹97.00
देवास ₹96.00
फिरोजाबाद ₹98.00
मथुरा ₹97.00
मेरठ ₹91.58
रेवाड़ी ₹87.70

Crude Oil Down

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर पहुंचने और होमुंज को फिर से खोलने की घोषणा के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में परेशानी की आशंकाएं कम हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड शुरुआती कारोबार में 4.90 प्रतिशत तक गिरकर 83.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 5.74 प्रतिशत गिरकर लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।