सरकारी आदेश के बाद घट गए Petrol-Diesel-CNG के दाम? फटाफट चेक करें 28 मार्च का लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price 28 Mar 2026

Petrol Diesel Price 28 Mar 2026: मिडिल ईस्ट में जंग के बाद कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। ईरान-इजरायल-अमेरिका में युद्ध शुरू होने के बाद से स्थिति पूरी तरह खराब हो गई है। क्रूड ऑयल की कीमतें $71 प्रति बैरल से बढ़कर $100 से भी ज़्यादा हो गई हैं। यह लगभग 45 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है।

बता दें कि युद्ध के कारण दक्षिण पूर्व एशिया में ईंधन संकट बढ़ता ही जा रहा है। वहीं बीते दिन भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, वहीं डीजल पर 10 रुपये से घटाकर जीरो कर दिया गया है। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या तेल कंपनियां ईंधनों की कीमतों में कटौती करेगी या नहीं।

वहीं भारत में हर दिन की तरह आज 28 मार्च, 2026 शनिवार को सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना जारी की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। आइए आज की लेटेस्ट फ्यूल कीमतों पर नज़र डालते हैं।

Petrol Diesel News: देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

City / State (English) शहर / राज्य (हिंदी) Petrol (₹/L) Diesel (₹/L)
New Delhi नई दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
Mumbai मुंबई ₹103.54 ₹90.03
Bengaluru बेंगलुरु ₹102.96 ₹90.99
Hyderabad हैदराबाद ₹107.46 ₹95.70
Kolkata कोलकाता ₹105.45 ₹92.02
Chennai चेन्नई ₹100.85 ₹92.81
Gurugram गुरुग्राम ₹95.57 ₹87.83
Noida नोएडा ₹94.90 ₹87.81
Ahmedabad अहमदाबाद ₹94.63 ₹90.61
Lucknow लखनऊ ₹94.69 ₹87.81
Patna पटना ₹105.23 ₹91.49
Pune पुणे ₹103.95 ₹90.03
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश ₹94.69 ₹87.81
Bihar बिहार ₹105.23 ₹91.49
Haryana हरियाणा ₹95.95 ₹88.40
Rajasthan राजस्थान ₹104.72 ₹90.21
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश ₹106.52 ₹91.89
Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश ₹109.65 ₹97.47
Goa गोवा ₹97.30 ₹89.04
Gujarat गुजरात ₹94.94 ₹90.61
Karnataka कर्नाटक ₹102.92 ₹90.99
Kerala केरल ₹107.48 ₹96.48
Tamil Nadu तमिलनाडु ₹100.85 ₹92.40
West Bengal पश्चिम बंगाल ₹105.45 ₹92.02

CNG Rate Today: देखे CNG के लेटेस्ट रेट

State (English) राज्य (हिंदी) CNG Price (₹/Kg) Changes
Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश ₹92.78 0.00
Delhi दिल्ली ₹77.09 0.00
Gujarat गुजरात ₹81.39 0.00
Haryana हरियाणा ₹85.32 0.00
Karnataka कर्नाटक ₹84.31 0.00
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश ₹95.45 0.00
Maharashtra महाराष्ट्र ₹85.47 0.00
Punjab पंजाब ₹87.64 0.00
Rajasthan राजस्थान ₹90.14 0.00
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश ₹– 0.00

Petrol Diesel Price 28 Mar 2026: घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल डीजल रेट

तरीका कैसे चेक करें
SMS से IOCRSP <City Code> भेजें 9224992249 पर BPCLRSP <City Name> भेजें 9223112222 पर HPCLHPPRICE <City Name> भेजें 9222201122 पर
ऑफिशियल वेबसाइट संबंधित तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाएँ और “Fuel Price” सेक्शन में शहर चुनें
मोबाइल ऐप कंपनी की आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें और अपना शहर सेलेक्ट करें
गूगल सर्च गूगल में टाइप करें: “Petrol price in + अपने शहर का नाम”
न्यूज़ ऐप/टीवी न्यूज ऐप या टीवी चैनल पर दैनिक फ्यूल रेट देखें

Petrol Diesel Excise Duty: एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं हुआ?

एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं हुआ क्योंकि IOCL, BPCL और HPCL जैसी सरकारी तेल कंपनियां इस राहत का फायदा कीमत घटाने की बजाय अपने पुराने घाटे (Under-recoveries) की भरपाई में कर रही हैं। वहीं, Nayara Energy जैसे प्राइवेट रिटेलर्स ने लागत निकालने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पाई।

ALSO READ: पेट्रोल 13 रूपये से घटकर 3, डीजल पर जीरो हुई एक्साइज ड्यूटी… तेल संकट के बीच सरकार ने आम आदमी को दी बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।