मासूम ने जब CM Yogi को भेंट किया ‘बुलडोजर’, तो मुख्यमंत्री ने गाल खींचकर किया प्यार, VIDEO हुआ वायरल

Summary :

CM Yogi viral video: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में अलग-अलग जिलों से आए लोगों से मुलाक़ात कर उनकी परेशानियां सुनीं। इस कड़ी में उन्होंने कमजोर वर्ग के लोगों को कुछ बदमाशों की तरफ से डराने और धमकाने की शिकायत पर सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक में निर्देश दिए। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि, “गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करों”. CM Yogi viral video: यशस्विनी की मासूमियत का वीडियो वायरल यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है, यह…

CM Yogi viral video: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में अलग-अलग जिलों से आए लोगों से मुलाक़ात कर उनकी परेशानियां सुनीं। इस कड़ी में उन्होंने कमजोर वर्ग के लोगों को कुछ बदमाशों की तरफ से डराने और धमकाने की शिकायत पर सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक में निर्देश दिए। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि, “गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करों”.

CM Yogi viral video: यशस्विनी की मासूमियत का वीडियो वायरल

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि किसी मुकदमे में यदि कोई अभियुक्त जमानत पर बाहर आने के बाद धमकी देता हो उसकी जमानत खारिज कर दी जाए। इस दौरान कानपुर की रहने वाली 5 साल की यशस्विनी ने गोरखनाथ मंदिर के प्रांगण में मॉर्निंग वाक के दौरान सीएम योगी से मिली और इस दौरान नन्ही बच्ची ने सीएम योगी को एक बुलडोजर वाला खिलौना गिफ्ट की। इस मासूमियत भरे पल का सीएम योगी ने खूब आंनद लिया। इस दौरान उन्होंने बच्ची के गाल खींचकर दुलार भी किए। बच्ची के साथ फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने बच्ची से कहा कि खूब पढ़ाई करना और इस खिलौने से खेलना।

CM Yogi video Viral: देखें वायरल वीडियो

CM Yogi viral video
CM Yogi viral video (Source: Social Media)

मुलाकात के बाद नन्ही बच्ची ने मीडिया से बातचीत की। बच्ची ने बताया कि सीएम योगी ने उसे चॉकलेट दी है। जो खिलौना बच्ची ने सीएम को दिया था उसे योगी ने हसते हुए वापस लौटा दिया। बच्ची ने आगे बताया कि योगी जी ने कहा है खूब मन लगाकर पढ़ाई करना और इस खिलौने से खेलना। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Shreyasi Singh बिहार CM रेस में आगे, क्या दिल्ली की तरह पार्टी करेगी अचानक ऐलान?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।