Delhi में 13 रेलवे स्टेशनों का किया जा रहा है आधुनिकीकरण, सदन में बिधूड़ी के सवाल पर Ashwini Vaishnaw ने जवाब में दी ये जानकारी

Summary :

Delhi Railway Stations Modernization: दिल्ली में 13 प्रमुख रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत योजना के अंतर्गत आधुनिकीकरण तेजी से किया जा रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का अजमेरी गेट की तरफ ठहराव का काम पूरा हो गया है और पहाड़गंज की तरफ भी एक भाग को गिराकर कार्यालय और अन्य यात्री सुविधाओं की शिफ्टिंग का काम चल रहा है। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के प्रश्न पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में यह लिखित जानकारी दी है। दिल्ली के ये 13 स्टेशन होंगे आधुनिक बिधूड़ी ने दिल्ली के 13 प्रमुख स्टेशनों के बारे में सरकार…

Delhi Railway Stations Modernization: दिल्ली में 13 प्रमुख रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत योजना के अंतर्गत आधुनिकीकरण तेजी से किया जा रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का अजमेरी गेट की तरफ ठहराव का काम पूरा हो गया है और पहाड़गंज की तरफ भी एक भाग को गिराकर कार्यालय और अन्य यात्री सुविधाओं की शिफ्टिंग का काम चल रहा है। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के प्रश्न पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में यह लिखित जानकारी दी है।

दिल्ली के ये 13 स्टेशन होंगे आधुनिक

बिधूड़ी ने दिल्ली के 13 प्रमुख स्टेशनों के बारे में सरकार से इस योजना के अंतर्गत किए जा रहे आधुनिकीकरण के कार्य की वर्तमान प्रगति का ब्यौरा मांगा था। उन्होंने यह भी पूछा था कि क्या इस योजना के अंतर्गत और स्टेशनों को भी शामिल किया जा रहा है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस सवाल के जवाब में बताया कि जिन 13 स्टेशनों पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, पहाड़गंज की तरफ दो बेसमेंट के निर्माण कार्य और एलिवेटिड रोड के फाउंडेशन का काम भी शुरू हो गया है। ये हैं वो 13 स्टेशन…

  • नई दिल्ली
  • पुरानी दिल्ली
  • आनंद विहार
  • सराय रोहिल्ला
  • दिल्ली कैंट
  • हजरत निजामुद्दीन
  • सब्जी मंडी
  • सफदरजंग
  • तिलक ब्रिज
  • आदर्श नगर
  • बिजवासन
  • नरेला
  • तिलक ब्रिज

वैष्णव ने यह भी बताया कि इन स्टेशनों पर जो सुविधाएं दी जा रही हैं उनमें स्टेशन तक आसानी से पहुंच, शहर के दोनों तरफ स्टेशन का एकीकरण, वेटिंग हॉल्स, टॉयलेट, बैठने की समुचित व्यवस्था, पीने का पानी, चौड़े फुटओवर ब्रिज, एयर कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्मों में सुधार, ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ के लिए कियोस्क का प्रावधान, हर प्लेटफॉर्म पर दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, बेहतर सूचना प्रणाली और पार्किंग की सुविधा करना शामिल है।

अलग-अलग स्टेशन पर हो रहे बदलाव की दी जानकारी

रेल मंत्री ने कुछ अन्य स्टेशनों के बारे में बताया कि सफदरजंग में सिग्नल और टेलीकॉम भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और चालू भी हो गया है। स्टेशन भवन की फिनिशिंग का काम चल रहा है। बिजवासन में बिल्डिंग ढांचे का काम पूरा हो गया है और अब फिनिशिंग चल रही है। बिजवासन में भी स्टेशन बिल्डिंग का ढांचा बन गया है और एयर कॉनकोर्स का तथा फिनिशिंग का काम चल रहा है। प्लेटफॉर्म शेल्टर का काम भी शुरू कर दिया गया है। दिल्ली कैंट में पूर्वी हिस्से का और रेजिडेंशियल क्वार्टर्स का स्ट्रक्चरल कार्य पूरा कर दिया गया है।

नरेला स्टेशन पर प्लेटफॉर्म शैल्टर, सरफेसिंग, मॉडर्न टॉयलेट, पार्किंग और दिव्यांगजन सुविधाओं का काम शुरू हो चुका है। सब्जी मंडी स्टेशन पर लिफ्ट तथा अन्य सुविधाओं के साथ-साथ 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज का काम भी शुरू कर दिया गया है। तिलक ब्रिज पर नई स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफॉर्म शेल्टर, आधुनिक टॉयलेट, लिफ्ट, पार्किंग तथा दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं पर काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘बिहार मत छोड़िए नीतीश जी’, समृद्धि यात्रा में बुजुर्ग ने Nitish Kumar से की दिल छू लेने वाली मांग; Video हुआ Viral

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।