Petrol Diesel Price 4 April 2026: मिडिल ईस्ट में जंग के बाद कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। ईरान-इजरायल-अमेरिका में युद्ध शुरू होने के बाद से स्थिति पूरी तरह खराब हो गई है। क्रूड ऑयल की कीमतें $71 प्रति बैरल से बढ़कर $100 से भी ज़्यादा हो गई हैं। यह लगभग 45 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है।
बता दें कि युद्ध के कारण दक्षिण पूर्व एशिया में ईंधन संकट बढ़ता ही जा रहा है। वहीं भारत सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, वहीं डीजल पर 10 रुपये से घटाकर जीरो कर दिया गया है। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या तेल कंपनियां ईंधनों की कीमतों में कटौती करेगी या नहीं।
वहीं भारत में हर दिन की तरह आज 4 अप्रैल, 2026 शनिवार को सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना जारी की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। आइए आज की लेटेस्ट फ्यूल कीमतों पर नज़र डालते हैं।
Petrol Diesel News: देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
| शहर / राज्य | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| मुंबई | 103.54 | 90.03 |
| बेंगलुरु | 102.92 | 90.99 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| पटना (बिहार) | 105.58 | 90.33 |
| जयपुर (राजस्थान) | 104.85 | 91.82 |
| कोलकाता | 105.45 | 90.02 |
| लखनऊ | 96.52 | 88.85 |
| अहमदाबाद | 100.80 | 92.39 |
| चेन्नई | 100.80 | 92.39 |
LPG Rate: आपके शहर में LPG का रेट
| शहर | घरेलू सिलेंडर (14.2 किग्रा) | कमर्शियल सिलेंडर (19 किग्रा) |
| नई दिल्ली | ₹913.00 | ₹2,078.50 |
| कोलकाता | ₹939.00 | ₹2,208.00 |
| मुंबई | ₹912.50 | ₹1,836.00 |
| चेन्नई | ₹928.50 | ₹2,043.50 |
| हैदराबाद | ₹965.00 | ₹2,105.50 |
| पटना | ₹1,002.50 | — |
| बेंगलुरु | ₹915.50 | ₹2,161.00 |
| लखनऊ | ₹950.50 | — |
| जयपुर | ₹916.50 | ₹2,031.00 |
| नोएडा | ₹910.50 | ₹1,884.50 |
| गुड़गांव | ₹921.50 | — |
| चंडीगढ़ | ₹922.50 | — |
| भुवनेश्वर | ₹939.00 | — |
| तिरुवनंतपुरम | ₹922.00 | — |
CNG Rate Today: देखे CNG के लेटेस्ट रेट
| राज्य (State) | CNG कीमत (₹/KG) | बदलाव (₹) |
|---|---|---|
| आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) | ₹95.75 | +2.02 |
| दिल्ली (Delhi) | ₹100.90 | +2.80 |
| गुजरात (Gujarat) | ₹81.29 | 0.00 |
| हरियाणा (Haryana) | ₹85.21 | +0.56 |
| कर्नाटक (Karnataka) | ₹87.50 | +1.00 |
| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) | ₹93.85 | 0.00 |
| महाराष्ट्र (Maharashtra) | ₹85.11 | +1.14 |
| पंजाब (Punjab) | ₹79.00 | +5.26 |
| राजस्थान (Rajasthan) | ₹87.58 | +1.71 |
| उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) | ₹82.00 | 0.00 |
Petrol Diesel Price 4 April 2026: घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल डीजल रेट
| तरीका | कैसे चेक करें |
|---|---|
| SMS से | IOC: RSP <City Code> भेजें 9224992249 पर BPCL: RSP <City Name> भेजें 9223112222 पर HPCL: HPPRICE <City Name> भेजें 9222201122 पर |
| ऑफिशियल वेबसाइट | संबंधित तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाएँ और “Fuel Price” सेक्शन में शहर चुनें |
| मोबाइल ऐप | कंपनी की आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें और अपना शहर सेलेक्ट करें |
| गूगल सर्च | गूगल में टाइप करें: “Petrol price in + अपने शहर का नाम” |
| न्यूज़ ऐप/टीवी | न्यूज ऐप या टीवी चैनल पर दैनिक फ्यूल रेट देखें |
Petrol Diesel Excise Duty: एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं हुआ? (Petrol Diesel Price 4 April 2026)
एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं हुआ क्योंकि IOCL, BPCL और HPCL जैसी सरकारी तेल कंपनियां इस राहत का फायदा कीमत घटाने की बजाय अपने पुराने घाटे (Under-recoveries) की भरपाई में कर रही हैं। वहीं, Nayara Energy जैसे प्राइवेट रिटेलर्स ने लागत निकालने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पाई।


Download Android App
Download iOS App








