100 के पार पेट्रोल, डीजल हुआ सस्ता, जानें संडे को आपके शहर में कितने बदले दाम

Summary :

Petrol Diesel Price 5 July 2026: देशभर में हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। आज यानी रविवार, 5 जुलाई 2026 के लेटेस्ट रेट्स भी सामने आ चुके हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत ₹83.09 प्रति लीटर पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद अगर आप भी ईंधन के सस्ते होने की उम्मीद कर रहे थे, तो आपको थोड़ा झटका लग सकता है। वैश्विक मंदी के बावजूद घरेलू बाजार में आज राहत नहीं मिली है। दिल्ली…

Petrol Diesel Price 5 July 2026: देशभर में हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। आज यानी रविवार, 5 जुलाई 2026 के लेटेस्ट रेट्स भी सामने आ चुके हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत ₹83.09 प्रति लीटर पर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद अगर आप भी ईंधन के सस्ते होने की उम्मीद कर रहे थे, तो आपको थोड़ा झटका लग सकता है। वैश्विक मंदी के बावजूद घरेलू बाजार में आज राहत नहीं मिली है। दिल्ली समेत देश के ज्यादातर बड़े शहरों में ईंधन के दाम जस के तस बने हुए हैं, हालांकि लोकल टैक्स (Vat) की वजह से कुछ शहरों में कीमतों में एक-दो रुपये का आंशिक उतार-चढ़ाव जरूर देखा गया है। टंकी फुल करवाने से पहले जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल और CNG ताजा रेट।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल का रेट

Petrol Diesel Price 5 July 2026
 Petrol Price Today (Image- Social Media)
शहर (City) पेट्रोल (₹/लीटर)
नई दिल्ली (New Delhi) 102.12
मुंबई (Mumbai) 111.18
कोलकाता (Kolkata) 113.47
चेन्नई (Chennai) 107.77
गुरुग्राम (Gurugram) 102.77
नोएडा (Noida) 102.12
बेंगलुरु (Bengaluru) 110.93
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) 109.92
चंडीगढ़ (Chandigarh) 98.10
हैदराबाद (Hyderabad) 115.69
जयपुर (Jaipur) 112.66
लखनऊ (Lucknow) 102.05
पटना (Patna) 113.35
तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) 115.49

डीजल का रेट

शहर (City) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली (New Delhi) 83.09
मुंबई (Mumbai) 86.00
कोलकाता (Kolkata) 93.50
चेन्नई (Chennai) 91.50
गुरुग्राम (Gurugram) 91.70
नोएडा (Noida) 91.70
बेंगलुरु (Bengaluru) 90.00
हैदराबाद (Hyderabad) 97.00
जयपुर (Jaipur) 90.91
लखनऊ (Lucknow) 95.75
अहमदाबाद (Ahmedabad) 82.25
पुणे (Pune) 92.50

CNG के नए रेट

Petrol Diesel Price 5 July 2026
 CNG Rate Today (Image- Social Media)
शहर (City) दाम (₹/लीटर) मूल्य परिवर्तन
नई दिल्ली (New Delhi) ₹83.09 0.00
हैदराबाद (Hyderabad) ₹109.00 +12.00
मेरठ (Meerut) ₹91.50 0.00
सोनीपत (Sonipat) ₹94.00 0.00
चेन्नई (Chennai) ₹97.00 0.00
भरतपुर (Bharatpur) ₹97.50 +0.50
एनसीआर (NCR) ₹83.09 0.00
बैंगलोर (Bengaluru) ₹97.00 0.00
रेवाड़ी (Rewari) ₹87.70 0.00
फिरोजाबाद (Firozabad) ₹98.00 0.00
देवास (Dewas) ₹97.00 +1.00
मथुरा (Mathura) ₹99.00 0.00

Also Read: रूस में ईंधन संकट के बीच भारत से पहुंचा पेट्रोल! नायरा एनर्जी की गैसोलीन ट्रेडर्स के जरिए 60,000 मीट्रिक टन पेट्रोल भेजने का दावा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।