Petrol Diesel Rate 14 August 2026: घूमने से पहले चेक करें पेट्रोल डीजल का नया रेट, देखें टॉप 10 शहरों का भाव

Summary :

आज 14 अगस्त 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्का बदलाव देखने को मिला है। Good Returns के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है।

देशभर में सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। आज 14 अगस्त 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्का बदलाव देखने को मिला है। Good Returns के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है। बड़े शहरों जैसे मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं लेकिन टैक्स और स्थानीय वैट के कारण कीमतों में हल्का फर्क देखने को मिलता है। आइए जानते है आपके शहर में आज कितना है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव और कीमत बदलने का कारण भी..

10 शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल दाम (₹/लीटर) परिवर्तन डीजल दाम (₹/लीटर) परिवर्तन
नई दिल्ली ₹102.12 0.00 ₹95.20 0.00
कोलकाता ₹113.51 0.00 ₹99.82 0.00
मुंबई ₹111.21 0.00 ₹97.83 0.00
चेन्नई ₹107.77 -0.01 ₹99.55 -0.01
गुड़गांव ₹102.97 0.00 ₹95.64 0.00
नोएडा ₹101.96 -0.44 ₹95.44 +0.45
बैंगलोर ₹111.68 0.00 ₹99.56 0.00
भुवनेश्वर ₹110.49 +1.52 ₹102.15 +1.47
चंडीगढ़ ₹102.01 -0.60 ₹94.08 -0.44
हैदराबाद ₹115.43 -0.26 ₹103.58 -0.24

10 शहरों में CNG Rate

शहर      दाम (₹) मूल्य परिवर्तन
नई दिल्ली 83.09 0.00
मेरठ 91.50 0.00
मथुरा 100.00 0.00
चेन्नई 97.00 0.00
बैंगलोर 97.00 0.00
सोनीपत 94.00 0.00
फिरोजाबाद 99.00 +1.00
भरतपुर 97.50 0.00
रेवाड़ी 87.70 0.00
एनसीआर 83.09 0.00

आज कच्चे तेल की कीमत

कच्चा तेल कीमत
ब्रेंट क्रूड करीब $87 प्रति बैरल
WTI क्रूड करीब $81 प्रति बैरल

अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ने की वजह से  वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया था। लेकिन अब उतार चढ़ाव जारी है। आज सुबह ब्रेंट क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। जिससे तेल कंपनियों को थोड़ी राहत मिली होगी। वहीं अमेरिका का डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 81 डॉलर प्रति बैरल पर है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।