Chamoli Tunnel Collapse: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हुआ। यहां टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड) की टनल में धमाके के बाद धंसाव के साथ पानी का रिसाव होने लगा। जिससे कई मजदूर टनल में फंस गये। मलबे में दबने से अब तक 4 श्रमिकों की मौत की खबर सामने आ रही है जबकि करीब 14 श्रमिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
#WATCH चमोली, उत्तराखंड: पिपलकोटी में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (THDC) की निर्माणाधीन सुरंग में मलबा और पानी घुसने के बाद बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
अब तक 18 लोगों को बचाया जा चुका है।
सेना, NDRF और SDRF की टीमें सुरंग के अंदर फंसे बाकी चार लोगों को बाहर… pic.twitter.com/A9xxS5WmFo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2026
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना करीब शाम 7 बजे के आसपास की है। जब पीपलकोटी के मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में एचसीसी कंपनी की ओर से काम कराया जा रहा था। शाम के वक्त टनल में अचानक पानी का रिसाव होने लगा और भूस्खलन हो गया जिससे टनल का रास्ता बंद हो गया। इस वजह से यहां काम कर रहे 22 कर्मचारी फंस गए, जिसमें से 18 लोगों को निकाल लिया गया है। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताया जा रही है। घायलों को विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है। चमोली जिलाधिकारी ने हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
Chamoli Tunnel Collapse: NDRF और SDRF घटनास्थल पर मौजूद
NDRF के टीम कमांडर अमृत लाल मीणा ने कहा, “जब हमारी टीम यहां पहुंची और ऑपरेशन शुरू किया, तो सुरंग में भारी मात्रा में पानी भरा हुआ था और किनारों से भी पानी रिस रहा था, अभी तक पानी काफी भर गया है…हमारे जवान खास उपकरण पहनकर अब तक पानी से 4 शव निकाल चुके हैं और ऑपरेशन अभी भी जारी है…जब तक सभी को बाहर नहीं निकाल लिया जाता, तब तक ऑपरेशन चलता रहेगा।
#WATCH चमोली, उत्तराखंड: NDRF के टीम कमांडर अमृत लाल मीणा ने कहा, “जब हमारी टीम यहां पहुंची और ऑपरेशन शुरू किया, तो सुरंग में भारी मात्रा में पानी भरा हुआ था और किनारों से भी पानी रिस रहा था, अभी तक पानी काफी भर गया है…हमारे जवान खास उपकरण पहनकर अब तक पानी से 4 शव निकाल चुके… https://t.co/x3jqcB2nkY pic.twitter.com/d0fYxfft9X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2026
Chamoli Tunnel Collapse: बचाव अभियान जारी
NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक जयरा ने कहा, “हमें सूचना मिली कि अचानक पानी का बहाव बहुत तेज़ी से बढ़ा, जिससे कुछ लोग अंदर फंस गए। पानी का स्तर तेज़ी से बढ़ रहा था इसलिए हमने पानी कम करने में मदद के लिए ज़िला मजिस्ट्रेट (DM) से अनुरोध किया। उन्होंने टनल के दूसरे छोर पर 6-7 पंप लगाने का इंतज़ाम किया है। जब इन पंपों से पानी का स्तर कम हो जाएगा, तो स्थिति साफ़ हो जाएगी और मैं आपको अपडेट दे पाऊंगा। इसके अलावा, हमारी तीन-चार और टीमें रास्ते में हैं—एक देहरादून से और दो-तीन रुद्रपुर में हमारे बटालियन हेडक्वार्टर से।

पानी का स्तर बढ़ने के कारण अंदर की स्थिति अभी चुनौतीपूर्ण है। NDRF और SDRF दोनों टीमें ऑपरेशन में लगी हुई हैं; NDRF के जवान बचाव कार्य के लिए अपने उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम अभी बाकी चार लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं; हमें नाव की ज़रूरत पड़ सकती है, इसलिए हम अंदर नाव तैनात करने की तैयारी कर रहे हैं।



Download Android App
Download iOS App




