आज देशभर में सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। आज, 06 अगस्त 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्का बदलाव देखने को मिला है। Good Returns के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है। बड़े शहरों जैसे मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं लेकिन टैक्स और स्थानीय वैट के कारण कीमतों में हल्का फर्क देखने को मिलता है।
आइए जानते है आपके शहर में आज कितना है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव..
10 शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
| शहर | पेट्रोल (₹) | बदलाव | डीजल (₹) | बदलाव |
|---|---|---|---|---|
| नई दिल्ली | ₹102.12 | 0.00 | ₹95.20 | 0.00 |
| कोलकाता | ₹113.51 | 0.00 | ₹99.82 | 0.00 |
| मुंबई | ₹111.18 | -0.03 | ₹97.83 | 0.00 |
| चेन्नई | ₹107.76 | -0.01 | ₹99.55 | 0.00 |
| गुरुग्राम | ₹102.97 | 0.00 | ₹95.64 | 0.00 |
| नोएडा | ₹101.89 | -0.23 | ₹95.37 | -0.19 |
| बैंगलोर | ₹111.68 | 0.00 | ₹99.56 | 0.00 |
| भुवनेश्वर | ₹109.33 | +0.36 | ₹101.02 | +0.34 |
| चंडीगढ़ | ₹101.54 | 0.00 | ₹89.47 | 0.00 |
| हैदराबाद | ₹115.69 | -0.04 | ₹103.82 | 0.00 |
10 शहरों में CNG Rate
| शहर | CNG Rate (₹) | कीमत परिवर्तन |
|---|---|---|
| दिल्ली | 83.09 | 0.00 |
| मेरठ | 91.50 | 0.00 |
| मथुरा | 100.00 | 0.00 |
| चेन्नई | 97.00 | 0.00 |
| बैंगलोर | 97.00 | 0.00 |
| सोनीपत | 94.00 | 0.00 |
| फिरोजाबाद | 99.00 | +1.00 |
| भरतपुर | 97.50 | 0.00 |
| रेवाड़ी | 87.70 | 0.00 |
| एनसीआर | 83.09 | 0.00 |
कैसे बदलती है पेट्रोल डीजल की कीमत
- कच्चे तेल (Crude Oil) की अंतरराष्ट्रीय कीमत में बदलाव के कारण कीमत बदलती है।
- डॉलर-रुपया विनिमय दर
- केंद्र और राज्य सरकार के टैक्स का असर देखने को मिलता है।
- डिमांड और सप्लाई
कच्चे तेल में उछाल
अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ने की वजह से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया था। लेकिन अब उतार चढ़ाव जारी है। आज सुबह कच्चा तेल करीब 0.83% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हमले रुकने के बाद ब्रेंट क्रूड 86.67 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। जिससे तेल कंपनियों को थोड़ी राहत मिली होगी। वहीं अमेरिका का डब्ल्यूटीआई क्रूड भी गिरावट के बाद 84.82 डॉलर प्रति बैरल पर है।



Download Android App
Download iOS App




