22 वें दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमतों में 23वें भी नहीं हुआ कोई बदलाव

Summary :

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद रविवार को देश में पेट्रोल के दाम लगातार 22 वें दिन स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 23वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। 
देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। इस समाप्त में अमेरिका के तेल भंडार में वृध्दि होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
शहर का नाम   पेट्रोल रुपये/लीटर  डीजल रुपये/लीटर 
दिल्ली             101.84                 89.87
मुंबई               107.83                  97.45
चेन्नई            102.49                  94.39
कोलकाता        102.08                 93.02

Desk Team