वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक नगोजी ओकोंजो इविला से मुलाकात की और बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।
यहां विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2022 से इतर आयोजित एक बैठक में गोयल ने कहा कि बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत डब्ल्यूटीओ के प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध है ताकि सदस्य देशों के बीच मुक्त और निष्पक्ष तरीके से व्यापार हो सके।
गोयल ने स्विट्जरलैंड की विदेश मंत्री मैरी गेब्रियल इनिचेन फ्लेश से भी मुलाकात की और भारत-स्विट्जरलैंड के बीच व्यापार सहयोग को बढ़ाने पर बातचीत की।


Download Android App
Download iOS App



