पीएम मोदी ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक’ 21 अगस्त को करेंगे लॉन्च

Summary :

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने 21 अगस्त को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPBB) को लॉन्च करेंगे। सूचना प्रसारण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अध‍िकारी ने इसकी जानकारी दी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आईपीबीबी को लॉन्च करने के बाद इसकी 650 शाखाओं में काम शुरू हो जाएगा। देश के हर जिले में इसकी कम से कम एक ब्रांच होगी। इन शाखाओं के जरिये आईपीबीबी बैंक‍िंग सेवाएं ग्रामीण और दूर-दराज इलाकों में देगा।

बैंक की शाखाओं के अलावा देश में स्थ‍ित 1.55 लाख पोस्ट ऑफ‍िस में से भी बैंक‍िंग सेवाए ली जा सकेंगी। अध‍िकारी ने बताया कि सरकार इस साल के आख‍िरी तक 1.55 लाख पोस्‍ट ऑफिस ब्रांचों को IPPB से जोड़ने की कोश‍िश करेगी। जैसे ही यह काम होगा, वैसे ही यह देश के सबसे बड़े बैंक‍िंग नेटवर्क के तौर पर काम करने में सफल हो पाएगा।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में आपको अन्य बैंकों की तरह ही सुविधाएं मिलेंगी। इसमें फंड ट्रांसफर और बचत खाता खुलवाने समेत अन्य कई सेवाएं मिलती हैं। आईपीबीबी न सिर्फ ड‍िजिटल बैंक‍िंग की सुविधा मुहैया कराएगा, बल्क‍ि यह ग्रामीण बैंक‍िंग पर भी फोकस रखेगा। पोस्ट ऑफ‍िस पेमेंट्स बैंक में तीन तरह के बचत खाते खुलवाए जा सकेंगे। इन तीनों तरह के खातों में किसी भी तरह का मिनिमम बैलेंस बनाए रखने की शर्त नहीं है। इसके अलावा डुअर स्टेप बैंक‍िंग की सुविधा भी इन खातों के साथ मिलेगी।

डाकिया व ग्रामीण डाक सेवक पहुंचाएंगे सुविधाएं  
पेमेंट बैंक डाकिया और ग्रामीण डाक सेवकों की मदद से लोगों को उनके घर तक वित्तीय सेवाएं एवं डिजिटल भुगतान सेवाएं पहुंचाने में सक्षम होगा। पूर्वी मंडल में पोस्टमैनों को ट्रेनिंग दी गई है। उन्हें एक मशीन दी जाएगी। जिससे वे खाताधारकों को सेवाएं देंगे। वहीं खाताधारकों का कार्ड बनाया जाएगा।

ब्याज दर 
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में 25 हजार रुपये तक की जमा पर 4.5 प्रतिशत, 25 हजार से 50 हजार रुपये की राशि पर 5 और 50 हजार से एक लाख रुपये की जमा पर 5.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

 

Desk Team