पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में 507.06 करोड़ रुपये रहा। पीएनबी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में 4,532.35 करोड़ रुपये का बड़ा घाटा हुआ था। पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 15,556.61 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 14,035.88 करोड़ रुपये थी।
बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) मौजूदा वित्त वर्ष 2019-20 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल कर्ज की 16.76 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 17.16 प्रतिशत थी। फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान आलोच्य तिमाही में घटकर 3,253.32 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2018-19 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 7,733.27 करोड़ रुपये रहा था।


Download Android App
Download iOS App



