12500 करें जमा और पाएं 40 लाख! Post Office की ये स्कीम कम जोखिम में दे रही अच्छा रिटर्न

Summary :

Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित रखना चाहते हैं और साथ ही अच्छा रिटर्न भी पाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं (Post Office Saving Schemes) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। इनमें से पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) उन लोगों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, जो सुरक्षित और टैक्स फ्री निवेश की तलाश में हैं। PPF में निवेश करने पर सरकार सालाना 7% से अधिक का ब्याज देती है, जो इसे आकर्षक बनाता है। Post Office PPF Scheme 2025: सरकार का 7.1% ब्याज ऑफर PPF पर सरकार 7.1% सालाना का टैक्स फ्री ब्याज…

Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित रखना चाहते हैं और साथ ही अच्छा रिटर्न भी पाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं (Post Office Saving Schemes) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। इनमें से पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) उन लोगों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, जो सुरक्षित और टैक्स फ्री निवेश की तलाश में हैं। PPF में निवेश करने पर सरकार सालाना 7% से अधिक का ब्याज देती है, जो इसे आकर्षक बनाता है।

Post Office PPF Scheme 2025: सरकार का 7.1% ब्याज ऑफर

PPF पर सरकार 7.1% सालाना का टैक्स फ्री ब्याज देती है। इसका मतलब है कि इस निवेश से आपको मिलने वाला ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। यह योजना खासकर उन निवेशकों के लिए फायदेमंद है, जो उच्च टैक्स ब्रैकेट में आते हैं। PPF में निवेश पर 80C के तहत टैक्स में छूट भी मिलती है। इसे EEE (Exempt-Exempt-Exempt) माना जाता है, यानी:

  • आपकी निवेश राशि पर कोई टैक्स नहीं
  • ब्याज पर कोई टैक्स नहीं
  • मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि भी टैक्स फ्री
  • इस वजह से यह योजना लंबी अवधि के निवेश के लिए बहुत आकर्षक मानी जाती है।
Post Office PPF Scheme 2025 (credit-sm)
Post Office PPF Scheme 2025 (credit-sm)

Post Office Investment Plan: PPF का लॉक-इन पीरियड

PPF की खासियत इसका लंबा लॉक-इन पीरियड है। यह 15 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। इसमें निवेश कम से कम 500 रुपये से शुरू किया जा सकता है और हर वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। 15 साल के बाद अगर आप चाहें तो इसे 5 साल के लिए और बढ़ा भी सकते हैं।

Post Office Small Saving Scheme: 40 लाख रुपये तक की जमा राशि कैसे बनाएं

मान लीजिए आप हर साल PPF में अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश करते हैं। इसका मतलब है कि आपको हर महीने 12,500 रुपये बचाने होंगे। 15 साल तक यह निवेश करने पर आपका कुल निवेश 22,50,000 रुपये होगा। सरकार द्वारा दिए जाने वाले 7.1% ब्याज के साथ, इस निवेश पर ब्याज 18,18,209 रुपये होगा। ऐसे में 15 साल बाद आपकी कुल रकम लगभग 40,68,209 रुपये तक पहुँच जाएगी। यह योजना लंबी अवधि के निवेशकों के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है।

Post Office PPF Scheme 2025 (credit-sm)
Post Office PPF Scheme 2025 (credit-sm)

Best Saving Schemes: PPF में लोन और निकासी की सुविधा

PPF अकाउंट आप किसी भी नजदीकी डाकघर या बैंक में खुलवा सकते हैं। इसमें निवेश पर लोन लेने की सुविधा भी उपलब्ध है। लोन के लिए आप अपने खाते को खोलने वाले पहले वित्तीय वर्ष के बाद आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, PPF खाते से 5 साल बाद आंशिक निकासी भी की जा सकती है। यह सुविधा आकस्मिक जरूरत के समय मददगार साबित होती है।

यह भी पढ़ें: 7 दिनों में गोल्ड ₹260 महंगा, सिल्वर ने मारी ₹16,000 की छलांग; खरीदारी से पहले देखें भाव

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।