Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 2: जेम्स कैमरून की मच अवेटेड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होते ही जबरदस्त हलचल मचा दी है। साल के आखिरी दौर में रिलीज़ हुई इस हॉलीवुड मेगा प्रोजेक्ट ने ओपनिंग डे पर ऐसी शुरुआत की, जिसने न सिर्फ दर्शकों को चौंका दिया बल्कि इस साल की तमाम हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भी खतरे में डाल दिए। भारत में फिल्म को लेकर जिस तरह का क्रेज़ देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि ‘अवतार’ फ्रेंचाइज़ी का जादू अब भी सिर चढ़कर बोल रहा है।
James Cameron New Film: धुरंधर और अवतार की टक्कर

फिल्म ने पहले ही दिन शानदार कमाई करते हुए यह साबित कर दिया कि जेम्स कैमरून का नाम आज भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह कामयाब है। खास बात यह है कि बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों, यहां तक कि ‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर के साथ कड़ी टक्कर के बावजूद ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। फिल्म को भारत में अंग्रेज़ी के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और अन्य भाषाओं में रिलीज़ किया गया है, जिसका फायदा सीधे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में देखने को मिल सकता है।
Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 2
Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 2 (Credit: Social Media)
कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 19 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन भी दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में बनी रही। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे दिन सुबह तक ही फिल्म लगभग 22.50 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी थी। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 41.50 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है। हालांकि ये आंकड़े शुरुआती हैं और फाइनल डेटा में बदलाव संभव है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार बेहद मजबूत मानी जा रही है।

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने रिलीज़ के साथ ही इस साल आई कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के इंडिया कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें ‘थंडरबोल्ट्स’, ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ और ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं, जिनके लाइफटाइम कलेक्शन को ‘अवतार’ का नया चैप्टर महज़ दो दिनों में पार कर चुका है। यह अचीवमेंट फिल्म की जबरदस्त पॉपुलैरिटी और मजबूत ओपनिंग को साफ तौर पर दर्शाती है।
Hollywood Film Avatar 3: कब आया था पहला पार्ट?

अब फिल्म की नजर इस साल रिलीज़ हुई डीसी की बड़ी फिल्म ‘सुपरमैन 3डी’ के रिकॉर्ड पर टिकी है, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 49.53 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ अपने पहले वीकेंड में ही इस आंकड़े को पार कर सकती है।

यह फिल्म साल 2009 में आई ‘अवतार’ और 2022 में रिलीज़ हुई ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की अगली कड़ी है। विजुअल्स और वीएफएक्स के मामले में फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की जिस तरह की शुरुआत हुई है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
ये भी पढ़ें: KSBKBT Spoiler 21 Dec: 6 साल साथ रहने के बाद भी क्यों नहीं हो पा रही Mihir और Noina की शादी?


Download Android App
Download iOS App




