KSBKBT Spoiler 21 Dec: 6 साल साथ रहने के बाद भी क्यों नहीं हो पा रही Mihir और Noina की शादी?

Summary :

KSBKBT Spoiler 21 Dec: टीवी के सबसे पॉपुलर और यादगार शोज़ में शामिल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने छह साल के लंबे लीप के बाद दर्शकों को एक बार फिर हैरान कर दिया है। अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी की जोड़ी वाला यह शो अब नए मोड़, नए रिश्तों और गहरे इमोशन्स के साथ आगे बढ़ रहा है। कहानी में आए बदलावों ने दर्शकों की एक्ससाइटमेंट बढ़ा दी है और आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। लेकिन आगे शो की कहानी में क्या कुछ ख़ास हुए नया होने वाला है चलिए जानते…

KSBKBT Spoiler 21 Dec: टीवी के सबसे पॉपुलर और यादगार शोज़ में शामिल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने छह साल के लंबे लीप के बाद दर्शकों को एक बार फिर हैरान कर दिया है। अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी की जोड़ी वाला यह शो अब नए मोड़, नए रिश्तों और गहरे इमोशन्स के साथ आगे बढ़ रहा है। कहानी में आए बदलावों ने दर्शकों की एक्ससाइटमेंट बढ़ा दी है और आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। लेकिन आगे शो की कहानी में क्या कुछ ख़ास हुए नया होने वाला है चलिए जानते है?

Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी बनी आत्मनिर्भर

KSBKBT Spoiler 21 Dec
KSBKBT Spoiler 21 Dec (Credit: Social Media) 

बता दें, लीप के बाद शो की सबसे बड़ी बदलती तस्वीर तुलसी की है। कभी परिवार और रिश्तों को सबसे ऊपर रखने वाली तुलसी अब सबकी नजरों से दूर एक अलग ही दुनिया में जी रही है। बीते छह सालों में वह एक मजबूत और आत्मनिर्भर बिजनेसवुमन बन चुकी है। कुछ जरूरतमंद लड़कियों का सहारा बनकर उसने अपना खुद का बिजनेस खड़ा किया है, जिसमें वृंदा और अंगद उसका साथ निभा रहे हैं।

बाहर से देखने पर तुलसी की जिंदगी परफेक्ट लगती है दौलत, ताकत और सम्मान सब कुछ है, लेकिन अंदर ही अंदर वह अकेलेपन से जूझ रही है। मिहिर की यादें आज भी उसके दिल में जिंदा हैं और यही टीस उसे चैन से जीने नहीं देती।

Mihir और नॉयना का रिश्ता

Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi 2 Spoiler
Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi 2 Spoiler (Credit: Social Media) 

दूसरी तरफ मिहिर की जिंदगी भी सुलझने के बजाय और उलझ गई है। पिछले छह सालों से नॉयना उसके साथ रह रही है और दोनों पति-पत्नी की तरह जिंदगी बिता रहे हैं, लेकिन कानूनी तौर पर शादी अब तक नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर समाज और परिवार नॉयना पर सवाल उठाने लगते हैं। बार-बार तानों और सवालों से नॉयना मेंटली काफी स्ट्रेस में आ जाती है और उसका गुस्सा मिहिर पर निकलने लगता है। वह खुद को अधूरा महसूस करने लगती है।

KSBKBT Spoiler 21 Dec: Tulsi की तलाश में निकलेगा मिहिर

Mihir Tulsi
Mihir Tulsi (Credit: Social Media)

हालांकि इस पूरे हालात की सबसे बड़ी वजह तुलसी और मिहिर के रिश्ते से जुड़ी सच्चाई है। तुलसी ने मिहिर को छोड़ा जरूर था लेकिन बिना तलाक दिए। इसी वजह से मिहिर और नॉयना की शादी आज भी अधर में लटकी हुई है। नॉयना से शादी करने के लिए मिहिर अब तुलसी को ढूंढने का फैसला करता है। हालांकि उसके पास पैसा, नाम और ताकत सब कुछ है फिर भी वह तुलसी तक नहीं पहुंच पाता। मिहिर को लगने लगता है कि तुलसी जैसे पूरी तरह उसकी जिंदगी से गायब हो चुकी है।

KSBKBT Upcoming Episode: क्या डूब जायेगा विरानी बिजनेस

KSBKBT Upcoming Episode
KSBKBT Upcoming Episode (Credit: Social Media) 

कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब करण और नंदिनी की एंट्री होती है। उनकी वापसी के साथ ही पुराने राज़ सामने आने लगते हैं और कई रिश्तों की दिशा बदल जाती है। इसी दौरान मिहिर को एक और बड़ा झटका लगता है, जब उसका विरानी बिजनेस उससे छिन जाता है। भाइयों के साथ हुए विवाद के बाद उसे अलग घर में रहने पर मजबूर होना पड़ता है।

KSBKBT Spoiler 21 Dec
KSBKBT Spoiler 21 Dec (Credit: Social Media) 

उधर गायत्री अब शांति निकेतन की मालकिन बनने की तैयारी में जुटी है। वहीं परी की शादीशुदा जिंदगी भी मुश्किलों से घिरती नजर आती है। कुल मिलाकर, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड्स में शो का ड्रामा और भी ज्यादा बढ़ने वाला है, जो दर्शकों को शो से बांधे रखेगा।

ये भी पढ़ें: Nora Fatehi के इन Trending Looks से इंस्पिरेशन लेकर आप भी अपने Wordrobe को बना सकती है Stylish

Yashika Jandwani