Death Events Year Ender 2025: भारत के लिए साल 2025 कई अहम उपलब्धियां लेकर आया, लेकिन यह साल कई ऐसी दर्दनाक घटनाओं का भी गवाह बना, जिन्होंने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। बीते 12 महीनों में भगदड़, आतंकी हमले, प्राकृतिक आपदाएं, औद्योगिक दुर्घटनाएं और बड़े हादसे सामने आए, जिनमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। इन घटनाओं ने यह याद दिलाया कि सुरक्षा, व्यवस्था और आपदा प्रबंधन को लेकर अभी बहुत कुछ सुधारने की जरूरत है। आइए, 2025 में हुई उन बड़ी त्रासदियों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने देश को शोक में डुबो दिया।
Mahakumbh Tragedy: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़
29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। संगम तट पर श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए। बैरिकेड टूटने के बाद भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 37 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। करीब 60 से अधिक लोग घायल हुए। यह हादसा भीड़ प्रबंधन की बड़ी चूक को दर्शाता है।

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़
15 फरवरी 2025 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के इंतजार में हजारों यात्री जमा थे। ट्रेन के लेट होने और प्लेटफॉर्म बदलने की अफवाह फैलते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी में भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की जान चली गई। यह हादसा रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण की कमजोरियों को उजागर करता है।

Death Events Year Ender 2025: पहलगाम आतंकी हमला
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई। जांच के दौरान आतंकी साजिश के सबूत सामने आए और एनआईए ने इस मामले में कई आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। यह हमला देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया।

IPL जीत का जश्न बना हादसा
4 जून 2025 को आरसीबी की आईपीएल जीत के बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जश्न मनाया जा रहा था। भारी भीड़ के कारण अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। खुशी का माहौल कुछ ही पलों में मातम में बदल गया।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान दुर्घटना
12 जून 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई। विमान पास के मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, जिससे वहां मौजूद 19 लोगों की भी जान चली गई। यह देश के सबसे बड़े विमान हादसों में से एक था।

Goa Nightclub Fire: गोवा नाइटक्लब आग की घटना
6 दिसंबर की रात, आधी रात के बाद गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। इस दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की जान चली गई, जबकि 5 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में डर और शोक का माहौल बना दिया। नाइटक्लब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए।

India Tragic Incidents 2025: प्राकृतिक आपदाएं और औद्योगिक हादसे
28 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश और बाढ़ से 49 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इसके बाद 5 अगस्त को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। वहीं 30 जून को तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री विस्फोट में 44 से अधिक लोगों की जान गई। सितंबर में तमिलनाडु और नवंबर-दिसंबर में दिल्ली व गोवा में हुए हादसों ने भी साल के अंत को और दर्दनाक बना दिया।’
यह भी पढ़ें: Breaking: इंडियन रेलवे ने बढ़ाया किराया, जनरल से लेकर एक्सप्रेस ट्रेन में अब देने होंगे इतने पैसे?


Download Android App
Download iOS App




