Punjab Railway Track Blast: पंजाब में देर रात पटियाला जिले के राजपुरा इलाके में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ। जिससे हड़कंप मच गया है। देर रात इस जोरदार विस्फोट की आवाज दूर दूर तक लोगों ने भी सुनी। जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा जहां एक शव भी बरामद किया गया जिसके चिथड़े हुए थे। पटियाला पुलिस के अनुसार, विस्फोट करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि किसी अन्य हताहत या संपत्ति को नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
Punjab Railway Track Blast: रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की सूचना

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वरुण शर्मा ने कहा कि पुलिस टीमें घटनास्थल से सबूत एकत्र कर रही हैं और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ मिलकर विस्तार से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटियाला पुलिस को कल रात शंभू-हरियाणा सीमा पर रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की सूचना मिली। जिसके बाद डीआईजी पटियाला रेंज और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
साजिश का जल्द होगा पर्दाफाश
DIG ने बताया कि यह कम तीव्रता वाला विस्फोट नहीं बल्कि विस्फोट का प्रयास था। विस्फोट का प्रयास कर रहे व्यक्ति की इस दौरान मौत हो गई। उसका शव बरामद कर लिया गया है। कोई अन्य हताहत या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है। घटनास्थल से सिम कार्ड समेत सभी सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और तकनीकी जांच शुरू कर रहे हैं। साथ ही उम्मीद जताते हुए कहा कि हम इस पूरी साजिश का जल्द ही पर्दाफाश कर देंगे। जीआरपी, आरपीएफ और अन्य एजेंसियों को जांच में लगाया जा रहा है। यह जांच जल्द ही पूरी हो जाएगी।
Patiala Blast News: राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई

इस बीच, राज्य में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं, जिसमें कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) दोनों ने पंजाब में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को निशाना बनाया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर आरोप लगाया कि वह कानून और व्यवस्था बनाए रखने के बजाय केवल अपने हितों की पूर्ति करने और राज्य में अपने अस्तित्व को प्राथमिकता देने तक ही सीमित है।
सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया
एसएडी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान गहरी नींद में हैं। साथ ही दिल्ली- राजपुरा रेलवे ट्रैक पर हुए कायरतापूर्ण विस्फोट के प्रयास में हुई गंभीर खुफिया विफलता की हम कड़ी निंदा करते हैं। यह स्पष्ट है कि कुछ दिन पहले मिली विशेष धमकी के बावजूद कोई निवारक कार्रवाई नहीं की गई। यह घटना पुलिस स्टेशनों और चौकियों पर हुए कई विस्फोटों और यहां तक कि राज्य खुफिया मुख्यालय पर हुए आरपीजी हमले के बाद घटी है।


Download Android App
Download iOS App




