ट्रेन यात्रियों को जल्द ही इकोनॉमी एसी के एक नई श्रेणी में सफर करने का मजा मिलने वाला है। जी हां, दरअसल आने वाले दिनों में ट्रेन यात्रियों के सामने ‘इकोनॉमिक AC कोच’ में सफर करने का विकल्प भी मौजूद होगा और उसका किराया AC-3 से भी कम होगा। हालांकि यह सुविधा फुली एसी ट्रेनों में भी उपलब्ध होंगी, जो प्रस्तावित हैं।
इन ट्रेनों में AC-3, AC-2 और AC-1 के साथ थ्री-टियर इकोनॉमी एसी कोच भी लगाए जाएंगे। इस नए कोच में स्वचालित दरवाजे होंगे। इसमें चिलिंग इफेक्ट नहीं होगा और तापमान 24-25 डिग्री पर फिक्स रहेगा। इसमें एक नए फीचर के तौर पर ऑटोमेटिक डोर की सुविधा भी मौजूद होगी।
रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया अन्य एसी क्लास की तरह इकोनॉमी एसी में ठंडक अधिक नहीं होगी क्योंकि इसमें तापमान 24 से 25 डिग्री पर तय होगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुविधा प्रदान करना है ताकि उन्हें बाहर की गर्मी का अहसास न हो। इसका मकसद यात्रियों को बाहर की गर्मी से बचाना और आराम पहुंचाना है।
मौजूद समय में अलग-अलग रूटों पर चलने वाली मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में जहां स्लीपर, AC-3, AC-2 और AC-1 क्लास होते हैं, वहीं राजधानी, शताब्दी और हालिया चलाई गईं हमसफर व तेजस ट्रेनें पूरी तरह से एसी हैं। अब रेलवे की कुछ चुनिंदा रूटाें पर फुली एसी ट्रेनें चलाने की योजना है। ताकि अधिकतम यात्रियों को यात्रा के दौरान एसी की सुविधा मिल सके।


Download Android App
Download iOS App




