दाल मिलों की मांग कमजोर होने से दलहनों में मसूर के भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल घट गये। जबकि कोरोना वायरस के कारण चाइना से आयात प्रभावित होने की आशंका से बिकवाली घटने से राजमा चित्रा के भाव 200 रुपए क्विंटल उछल गये। मांग कमजोर होने से बारीक चावल में कारोबार कमजोर रहा।
उठाव न होने से गुड़-शक्कर के भाव 100/200 रुपए प्रति क्विंटल गिर गये। ग्राहकी कमजोर होने से खाद्य तेलों में सोया व सरसों तेल 50/200 रुपए घट गये। किराना जिंसों में मांग कमजोर होने से जीरा, धनिया व मेथी के भाव 100/200 रुपए नीचे आ गये। उठाव न होने से मेवों में पिस्ता 50 रुपए प्रति किलो तथा गोला 500 रुपए प्रति क्विंटल टूट गये।


Download Android App
Download iOS App



