Record UPI Transaction 2025: नया साल 2025 की शुरूआत हो गई है वहीं बीते वर्ष 2025 में डिजीटल क्रांति में कई नए रिकॉर्ड भी बने है। बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर महीने में UPI के लेनदेन की संख्या में साल-दर-साल 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह आंकड़ा 21.63 अरब तक पहुंच गया। इसके साथ ही लेनदेन की राशि में भी 20 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई और यह 27.97 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई। महीने के हिसाब से यूपीआई लेनदेन की संख्या और राशि दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
Record UPI Transaction 2025

एनपीसीआई के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में औसत दैनिक लेनदेन राशि 90,217 करोड़ रुपये रही, जो नवंबर में 87,721 करोड़ रुपये थी। दिसंबर महीने में प्रतिदिन औसतन 698 मिलियन लेनदेन दर्ज किए गए, जो नवंबर में दर्ज किए गए 682 मिलियन से अधिक है। नवंबर में, यूपीआई में लेनदेन की संख्या में साल-दर-साल 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो 20.47 अरब तक पहुंच गई साथ ही लेनदेन की राशि में 22 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई, जो 26.32 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
NPCI Data
इस बीच, दिसंबर में इंस्टेंट मनी ट्रांसफर (आईएमपीएस) के माध्यम से मासिक लेनदेन 6.62 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है और नवंबर में 6.15 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर इतना हो गया है। आईएमपीएस लेनदेन की संख्या 380 मिलियन रही, जो नवंबर में 369 मिलियन थी। आईएमपीएस के माध्यम से दैनिक लेनदेन की राशि 21,269 करोड़ रुपये रही, जो नवंबर में 20,506 करोड़ रुपये थी।
Online Payments Record in India

भारत में एक्टिव UPI क्यूआर कार्डों की संख्या 709 मिलियन तक पहुंच गई है, जो जुलाई 2024 से 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। किराना स्टोरों, फार्मेसियों, परिवहन केंद्रों और ग्रामीण बाजारों में QR कार्ड का प्रयोग करने पर स्कैन-एंड-पे को देशव्यापी डिफ़ॉल्ट भुगतान मोड बना दिया है। व्यक्ति-से-व्यापारी (P2M) लेनदेन, व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) लेनदेन से आगे निकलना जारी रखे हुए है, जो रोजमर्रा के खुदरा भुगतानों में UPI के प्रभुत्व को दर्शाता है।
UPI Transaction December 2025
P2M लेनदेन में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 37.46 अरब लेनदेन तक पहुंच गया, जबकि P2P लेनदेन में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 21.65 अरब लेनदेन तक पहुंच गया। औसत लेनदेन राशि घटकर 1,262 रुपये (1,363 रुपये से) हो गई, जो गतिशीलता, भोजन, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक वस्तुएं और स्थानीय वाणिज्य जैसे सूक्ष्म लेनदेन के बढ़ते उपयोग को दर्शाती है।
ALSO READ: New Year पर LPG ग्राहकों को तगड़ा झटका! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जल्द देखें


Download Android App
Download iOS App




