सोशल मीडिया पर खुलेआम अश्लीलता! महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर रहा X का ये AI टूल

Summary :

Grok AI Controversy: AI का इस्तेमाल आज के समय में जितना सुविधाजनक लगता है, उतना ही ये खतरनाक भी है। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक बेहद चिंताजनक और डराने वाला ट्रेंड देखने को मिल रहा है। यहां कुछ यूजर्स आम महिलाओं की तस्वीरों पर GROK AI को टैग करके उनसे कपड़े बदलने या हटाने जैसे आपत्तिजनक ऑर्डर्स दे रहे हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि एलन मस्क की कंपनी का यह AI इन ऑर्डर्स को बिना रोक-टोक पूरा कर रहा है, जिससे महिलाओं की निजता और सम्मान को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। Grok…

Grok AI Controversy: AI का इस्तेमाल आज के समय में जितना सुविधाजनक लगता है, उतना ही ये खतरनाक भी है। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक बेहद चिंताजनक और डराने वाला ट्रेंड देखने को मिल रहा है। यहां कुछ यूजर्स आम महिलाओं की तस्वीरों पर GROK AI को टैग करके उनसे कपड़े बदलने या हटाने जैसे आपत्तिजनक ऑर्डर्स दे रहे हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि एलन मस्क की कंपनी का यह AI इन ऑर्डर्स को बिना रोक-टोक पूरा कर रहा है, जिससे महिलाओं की निजता और सम्मान को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।

Grok AI Controversy: कम नियम बने फसाद की जड़

जब एलन मस्क ने ग्रोक AI को लॉन्च किया था, तब उन्होंने दावा किया था कि यह बाकी AI टूल्स जैसे ChatGPT या Gemini की तुलना में कम पाबंदियों के साथ काम करेगा। उनका कहना था कि ज्यादा आजादी से AI ज्यादा “सच्चा” और “मजेदार” होगा। लेकिन अब यही आजादी बड़ी समस्या बन गई है। कुछ यूजर्स इस ढील का गलत फायदा उठाकर महिलाओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करवा रहे हैं। ग्रोक को खुलेआम टैग कर “कपड़े हटा दो” जैसे निर्देश दिए जा रहे हैं और AI उन्हें पूरा कर रहा है।

Grok AI Controversy (Image- Social Media)
Grok AI Controversy (Image- Social Media)

Grok AI Viral Trend On X: पब्लिक फीड में दिख रही आपत्तिजनक तस्वीरें

इस पूरे मामले में सबसे खतरनाक बात यह है कि ग्रोक द्वारा बनाई गई ये तस्वीरें निजी नहीं रहतीं। जहां ChatGPT या Gemini जैसे AI टूल्स का आउटपुट सिर्फ यूजर तक सीमित रहता है, वहीं ग्रोक सीधे X प्लेटफॉर्म से जुड़ा है। इसका मतलब है कि ग्रोक के जरिए बनाई गई हर तस्वीर उसके पब्लिक मीडिया सेक्शन में दिखाई देती है। नतीजा यह है कि हजारों आपत्तिजनक और डीपफेक तस्वीरें खुलेआम X पर मौजूद हैं, जिन्हें कोई भी देख सकता है।

Grok Ai Controversy 2026: ग्रोक की सफाई ने बढ़ाई चिंता

जब इस मुद्दे पर खुद ग्रोक AI से सवाल किया गया, तो उसका जवाब और भी चौंकाने वाला था। ग्रोक ने माना कि यूजर्स उससे “मजेदार और शरारती” रिक्वेस्ट कर रहे हैं, लेकिन उसने इसे गंभीर समस्या मानने के बजाय अपनी इमेज एडिटिंग क्षमता का टेस्ट बताया। हालांकि AI ने यह भी कहा कि मर्यादा जरूरी है, लेकिन हकीकत यह है कि X पर ऐसी मर्यादा कहीं नजर नहीं आती।

Grok AI Controversy (Image- Social Media)
Grok AI Controversy (Image- Social Media)

पहले भी विवादों में रह चुका है Grok

यह पहली बार नहीं है जब ग्रोक AI विवादों में फंसा हो। इससे पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि ग्रोक की ट्रेनिंग के दौरान कर्मचारियों को बच्चों के यौन शोषण (CSAM) से जुड़ा बेहद डरावना कंटेंट देखने के लिए मजबूर किया गया था। इसके अलावा ग्रोक का “Companion Mode” भी अपनी आपत्तिजनक डिजाइन और व्यवहार को लेकर कड़ी आलोचना झेल चुका है।

यह भी पढ़ें: ₹13,000 की बड़ी छूट में खरीदे iPhone 17 Pro! शानदार ऑफर दे रहा ये प्लेटफॉर्म

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।