Heart Attack in Winter: सर्दियों की ठंड सिर्फ सर्दी-खांसी ही नहीं, बल्कि दिल से जुड़ी गंभीर समस्याओं का खतरा भी कई गुना बढ़ा देती है। हर साल ठंड के मौसम में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी देखी जाती है, खासकर उन लोगों में जो पहले से किसी न किसी हार्ट डिजीज से जूझ रहे होते हैं। आपको बता दें कि तापमान गिरते ही शरीर की रक्त नलिकाएं सिकुड़ने लगती हैं, जिससे दिल पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि Heart Attack in Winter का खतरा क्यों बढ़ता है, किन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए और इससे बचाव के आसान उपाय क्या हैं।
Heart Attack in Winter: किन लोगों को होता है हार्ट अटैक का खतरा

सर्दियों में ठंड की वजह से रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे दिल तक ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इसके साथ ही शरीर में स्ट्रेस हार्मोन भी बढ़ते हैं, जिससे दिल पर ज्यादा दबाव बनता है। अगर पहले से धमनियों में ब्लॉकेज मौजूद हो, तो Heart Attack का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा कम फिजिकल एक्टिविटी, तला-भुना व भारी खाना ज्यादा खाना आदि इसके कारण बनते हैं।

- दिल के मरीजों को
- 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग
- डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज
- धूम्रपान और शराब का सेवन करने वाले लोग
Heart Attack Prevention Tips: हार्ट अटैक से बचाव के आसान उपाय

- सर्दियों में हार्ट अटैक से बचने के लिए कुछ आसान सावधानियां बहुत जरूरी हैं।
- ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखें, खासकर सुबह और रात के समय।
- तेज ठंड में सुबह की एक्सरसाइज से बचें और दोपहर की हल्की धूप में टहलना बेहतर मानें।
- बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की दवाइयां नियमित लें और बिना डॉक्टर की सलाह के इन्हें न छोड़ें।
- खानपान में सूप, फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें तथा तला-भुना, ज्यादा नमक और चीनी से दूरी रखें।
- घर के अंदर हल्की एक्टिविटी, योग और स्ट्रेचिंग करते रहें।
- सिगरेट और शराब से बचें और अगर सीने में दर्द, सांस फूलना, ज्यादा पसीना या थकान महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Also Read: वजन घटाने का ‘Magic Drink’! रोज सुबह खाली पेट पिएं जीरा पानी, जानें 10 जबरदस्त फायदे


Download Android App
Download iOS App




