‘इन शासकों को गद्दी से उतारकर सड़कों पर…’ अजय चौटाला के विवादित बयान से सियासी उबाल

Summary :

JJP Ajay Chautala Statement: हरियाणा की राजनीति में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के एक बयान से सियासी गलियारों में भूचाल मचा दिया है। महेंद्रगढ़ के ‘युवा योद्धा सम्मेलन’ में चौटाला ने जनता से मौजूदा शासकों को “गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ाकर पीटने” और उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर करने का आह्वान किया। उन्होंने पड़ोसी देशों के घटनाक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरीके से बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में हुआ, ऐसा ही आंदोलन यहां भी करना पड़ेगा। Abhay Chautala, JJP who stood against BJP in Haryana Assembly polls says: ” time…

JJP Ajay Chautala Statement: हरियाणा की राजनीति में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के एक बयान से सियासी गलियारों में भूचाल मचा दिया है। महेंद्रगढ़ के ‘युवा योद्धा सम्मेलन’ में चौटाला ने जनता से मौजूदा शासकों को “गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ाकर पीटने” और उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर करने का आह्वान किया। उन्होंने पड़ोसी देशों के घटनाक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरीके से बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में हुआ, ऐसा ही आंदोलन यहां भी करना पड़ेगा।

Ajay Chautala Controversial Statement: ‘सरकारें देश और प्रदेश की जनता को लूटने में जुटी हैं’

अजय चौटाला हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बीजेपी की और से आयोजित युवा योद्धा सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बीजेपी, हरियाणा और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की हरियाणा और केंद्र की सरकारें देश और प्रदेश की जनता को लूटने में दोनों हाथ से जुटी हुई हैं। डॉक्टर चौटाला ने कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।

व्यापारियों और कारोबारियों की सुरक्षा पर जताई चिंता

JJP Ajay Chautala Statement
Ajay Chautala Controversial Statement (Image- Social Media)

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मस्त हैं और उन्हें हरियाणा की बिगड़ती व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही। चौटाला ने कहा कि वह केवल झूठी बातें करके लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। उन्होंने व्यापारियों और कारोबारियों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि हर रोज विदेशी नंबर्स से फिरौती की कॉल आ रही हैं। किसानों को समय पर बीज नहीं मिला और न ही खाद मिली।

‘किसानों को एक भी फसल पर एमएसपी नहीं मिला’

JJP Ajay Chautala Statement
JJP Ajay Chautala Statement (Image- Social Media)

डॉ. चौटाला ने किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के उस वादे को याद दिलाया, जिसमें 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की बात कही गई थी। चौटाला ने आरोप लगाया की मंडियों में किसानों को एक भी फसल पर एमएसपी नहीं मिला, बल्कि कीमतों में कटौती कर उनका शोषण किया गया। उन्होंने खाद और बीज की किल्लत का जिक्र करते हुए बीजेपी सरकार पर किसानों को मंडी से लेकर खेतों तक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: संस्कारों की छांव में पुलिस कप्तान, कुर्सी पर पिता को बैठाया, हरियाणा DGP अजय सिंघल ने लिया आशीर्वाद

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।